प्रियंका चोपड़ा ने भारत आ दिखाया बेटी मालती का चेहरा, देख फैंस ने कहा- ये तो पापा जोनास जैसी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 नवम्बर 2022, 4:43 अपराह्न

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लंबे इंतजार के बाद फाइनली सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी जोनास चोपड़ा (Malti Marie Jonas Chopra) की पहली झलक साझा कर दी है।

Priyanka Chopra Daughter Photos: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लंबे इंतजार के बाद फाइनली सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी जोनास चोपड़ा (Malti Marie Jonas Chopra) की पहली झलक साझा कर दी है। बता दे इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी (Priyanka Chopra Daughter First Look) की कई तस्वीरों को साझा करती रही है, लेकिन कभी भी उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। वही अब अपने लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने भारत आने के बाद अपनी बेटी की पहली तस्वीर को साझा कर दिया है, जो समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी की एक सोती हुई तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में मालती मैरी बेबी स्ट्रक्चर पर लेटी और नींद में डूबी हुई नजर आ रही है। इस दौरान मालती मैरी ने व्हाइट स्वेटर पहना है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अब तक अपनी बेटी की जब भी कोई तस्वीर साझा की है तो उन्होंने उसके चेहरे पर इमोजी लगाते हुए उसे छुपाया है, लेकिन इस बार उन्होंने तस्वीर में बेटी का चेहरा ना छुपाते हुए फैंस को मालती मैरी जोनास की पहली झलक दिखलाई है।

Malti Marie Jonas Chopra

हालांकि इस तस्वीर में भी प्रियंका चोपड़ा ने कैप से मालती मैरी की आंखों को ढक दिया है, जिसकी वजह से इस तस्वीर में मालती मैरी का सिर्फ आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। इस खूबसूरत त्सवीर को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा ‘मेरा मतलब…’ साथ ही तस्वीर के साथ उन्होंने हार्ट विद स्माइल इमोजी को भी अटैच किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

सामने आई मालती मैरी जोनास की पहली तस्वीर

मालती मैरी जोनास चोपड़ा की यह पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज पर भी शेयर किया गया है, जहां इसे देखने के बाद लोग इस पर जमकर अपना प्यार लुटाते और मालती मैरी की क्यूटनेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वह इस दौरान कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में मालती मैरिज के लिप्स को उनके पिता निक जोनास के साथ भी कंपेयर किया है और कहा है कि- यह तो पापा जोनास पर गई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।