Bipasha Basu Baby Girl: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने आज अपने घर में एक नन्हीं परी (Bipasha Babu And Karan Singh Grover Become Parents) का स्वागत किया है। दरअसल 43 साल की उम्र में बिपाशा ने आज अपनी बेटी (Bipasha Babu And Karan Singh Grover Baby Girl) को जन्म दिया है। इसी के साथ बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मम्मी पापा बन गए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor And Ali Bhatt Baby Gilr) के बाद अब बॉलीवुड इंडस्ट्री का यह लविंग कपल भी पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गया है।
मां बनी बिपाशा बसु
बिपाशा बसु की एक टीम मेंबर ने ही इस खबर को साझा किया है। उनके मुताबिक एक्ट्रेस ने हाल ही में एक नन्ही परी को जन्म दिया है। बिपाशा और करण सिंह की बेबी के जन्म की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई दोनों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। विपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोग भी दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।
मैटरनीटी के दौरान बटौरी सुर्खिया
बेटी के जन्म के साथ ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की फैमिली कंप्लीट हो गई है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को अपनी जिंदगी कि इस खुशी का कितना इंतजार था, इस बात का जिक्र तो दोनों बीते कई महीनों से सोशल मीडिया पर कर रहे थे। प्रेगनेंसी के दौरान बिपाशा बसु ने अपने प्रेगनेंसी टाइम पीरियड की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस के साथ अपनी खुशखबरी को बांटा था।
बिपाशा ने अपने प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान अपने कई ग्लैमरस मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर फैंस की धड़कन बढ़ा दी थी। बिपाशा अपने सभी मेटरनिटी फोटोशूट के दौरान बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आए थी। प्रेगनेंसी के दौरान एक्ट्रेस ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें उनकी प्रेगनेंसी के दौरान फैमिली और फ्रेंड्स का पूरा सपोर्ट मिल रहा है।
2016 में हुई थी बिपाशा-करण की शादी
बता दे बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के बाद कई बार बिपाशा की प्रेगनेंसी की खबर आई, लेकिन कभी भी उन्होंने इस पर कन्फर्मेशन की मुहर नहीं लगाई। वहीं एक्ट्रेस ने इसी साल अगस्त में एक पोस्ट शेयर कर अपनी गुड न्यूज़ को फैंस के साथ साझा किया था। अब फाइनली यह कपल एक बेबी गर्ल के जन्म के बाद माता-पिता बन गए है और बॉलीवुड के पेरेंट्स क्लब में शामिल भी हो गया है।