खेसारी लाल यादव की लिट्टी-चोखा पार्टी के हर जगह हो रही चर्चे, शूटिंग से दौरान क्यों मनाया जश्न?

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का लिट्टी चोखा प्रेम तो सभी जानते हैं। खेसारी को पसंद करने वाले जानते हैं कि उन्हें लिट्टी चोखा (Litti Chokha) खाना कितना पसंद है। खेसारी लाल यादव भी कई बार अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनकी फेवरेट डिश लिट्टी चोखा (Khesari Lal Yadav Litti Chokha Party) है। हाल ही में एक रेस्टोरेंट में लिट्टी चोखा का मजा लेते हुए खेसारी लाल यादव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया (Khesari Lal Yadav Viral Image) पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में खेसारी लाल यादव अपनी अपकमिंग फिल्म की टीम के साथ लिट्टी चोखा का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

Khesari Lal Yadav Litti Chokha Party

दोस्तों के साथ लिट्टी चोखा की पार्टी करते खेसारी लाल यादव की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों पर खेसारी लाल यादव के फैंस जमकर प्यार बरसाते और खेसारी के देसी अंदाज की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में खेसारी लाल यादव के साथ उनकी आने वाली फिल्म की टीम के लोग भी नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में लिट्टी चोखा बेचते थे खेसारी लाल यादव

बहुत कम लोग जानते हैं कि खेसारी लाल यादव का लिट्टी चोखा से बेहद गहरा नाता है। दरअसल फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले खेसारी लाल यादव दिल्ली में सफदरजंग के पास लिट्टी चोखा बेचा करते थे। हालांकि जब उनका नाता फिल्मी दुनिया से जुड़ गया, तो मुंबई में काम में बिजी होने के कारण लिट्टी चोखा का मजा लेने का मौका बेहद कम मिला। वही हाल ही में उन्हें एक होटल में लिट्टी चोखा का लुत्फ उठाने का मौका मिला, तो उन्होंने इसे हाथ से नहीं जाने दिया।

Khesari Lal Yadav Litti Chokha Party

खेसारी लाल यादव की लिट्टी चोखा पार्टी 

लिट्टी चोखा से खेसारी लाल यादव का नाता बड़ा ही गहरा है। पहले दिल्ली में खुद लिट्टी चोखा बेचा करते थे और बाद में लिट्टी चोखा के नाम से उनकी एक फिल्म भी आ चुकी है, जिसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक काफी पॉपुलर है और यही वजह है कि आज भी जब भी उनका कोई नया गाना या फिल्म रिलीज होती है, तो वह कुछ ही मिनटों में तेजी से वायरल होने लगती है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।