Aamrapali Dubey Video: मांग में टीका, दुल्हन का जोड़ा पहन ये किसकी दुल्हन बनी आम्रपाली दुबे, देखें वायरल विडियो

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 नवम्बर 2022, 6:44 अपराह्न

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया (Amarapali Dubey Instagram) पर काफी एक्टिव रहती है और हर दिन अपने नए अंदाज और नए-नए वीडियो (Amarapali Dubey Latest Video) से फैंस का मनोरंजन करती है।

Aamrapali Dubey Bridal Look Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amarapali Dubey) की खूबसूरती और हुसन के जलवों के लाखों लोग दीवाने हैं। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया (Amarapali Dubey Instagram) पर काफी एक्टिव रहती है और हर दिन अपने नए अंदाज और नए-नए वीडियो (Amarapali Dubey Latest Video) से फैंस का मनोरंजन करती है। आम्रपाली दुबे के चुलबुले अंदाज के उनके फैंस खासतौर पर दीवानी रहते हैं। यही वजह है कि वह जब भी वह अपनी कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं, तो उस पर तारीफ और कमेंट कर प्यार बरसाने वालों की बौछार सी आ जाती है।

Aamrapali Dubey

वायरल हुआ अम्रपाली दुबे का नया वीडियो

आम्रपाली दुबे ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दुल्हन के अवतार में सजी-धजी आम्रपाली दुबे बेहद खूबसूरत लग रही है। इस दौरान आम्रपाली दुबे ने मांग में टीका, मांग पट्टी, नाक में नथनी, कान में झुमका और गले में हैवी ज्वैलरी पहने कई अलग-अलग पोज दिये हैं। आम्रपाली दुबे का यह ब्राइडल लुक उनकेे फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दुल्हन की तरह सजी धजी आम्रपाली दुबे वीडियो में आए हो मेरी जिंदगी में गाने पर लिप्सिंग करती नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali ???? (@aamrapali1101)

आम्रपाली का ब्राइडल लुक देख घायल हुए फैंन

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपना यह लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा आए हो मेरी जिंदगी में…। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट बरसा रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने आम्रपाली दुबे की खूबसूरती और उनके ग्लैमरस अंदाज की तारीफ की है। तो वहीं कुछ लोगों ने उनका यह लुक देखने के बाद उनसे यह भी पूछा है कि क्या शादी की तैयारियां चल रही हैं। तो वहीं कई ने शादी करने की सलाह दे डाली है।

Aamrapali Dubey

इस फिल्म में निरहुआ के साथ फिर आयेंगी नजर

बात आम्रपाली दुबे के वर्क फ्रंट की करे, तो बता दे वह इन दिनों फिल्म ‘मंडप’ (Bhojpuri Film Mandap) की शूटिंग में बहुत बिजी हैं। इस फिल्म में वह दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। मालूम हो कि इसमें उनके साथ एक्ट्रेस जोया खान (zoya khan) भी दिखाई देने वाली हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।