बेटी मालती के साथ भारत लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताई इसकी वजह

Priyanka Chopra And Her Daughter Malti: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी इंडियन देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra 3 साल बाद भारत लौट रही है। खास बात यह है कि इस दौरान वह अपनी बेटी मालती मैरी जोनास (Malti Marie Jonas) के साथ भारत पहली बार आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर लौटने की खुशी सोशल मीडिया (Priyanka chopra Instagram) के जरिए साझा करते हुए बेहद खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है, जिसमें उन्होंने इस खबर के साथ अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर (Priyanka chopra Latest Photo) भी साझा की है।

Priyanka chopra, Nick Jonas And Malti Marie

जल्द भारत आयेंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ट्रैवल वेबसाइट से बातचीत के दौरान बताया कि उनका दिमाग हर रात छुट्टियों पर चला जाता है, लेकिन वह भारत वापस जाने के लिए मर रही है। भारत के हर राज्य की अपनी लेखनी और अपनी बोली है, जिसका अर्थ अलग शब्द, अलग पहनावे, अलग कपड़ों, अलग खाने और छुट्टियों के साथ है। भारत में हर एक बॉर्डर क्रॉस करना एक नए देश में जाने जैसा है। प्रियंका ने आगे कहा- हर बार जब भी मैं घर वापस जाती हूं, तो मैं निश्चित करती हूं कि कुछ समय छुट्टियां और घूमने के लिए भी निकाल सकूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

3 साल बाद भारत लौटेंगी प्रियंका

बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 के दिसंबर महीने में शादी की थी। दोनों की यह शादी राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ग्रेंड तरीके से हुई थी। वही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के माता-पिता बने हैं।

Priyanka chopra And Malti Marie

कोरोना महामारी के दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 3 सालों से भारत नहीं आ पाए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा एक लंबे इंतजार के बाद भारत वापसी कर रही है, जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने फैंस को बताया कि वह जल्द ही भारत लौटेंगी।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।