भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ सहर अफशा (Sahar Afsha) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video On Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच में खड़ी शहर अफशा के साथ पवन सिंह कुछ इस अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। यह बात तो सभी जानते हैं कि इन दिनों पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच 36 का आंकड़ा चल रहा है। दोनों के बीच शुरू हुआ तल्खियों का दौर अब और भी कड़वी जुबान का रुख कर चुका है। ऐसे में इस वीडियो को लेकर शुरू हुई चर्चा काफी सुर्खियां बटोर रही है।
पवन-खेसारी संग अफशा की केमिस्ट्री हुई वायरल
इस वायरल वीडियो में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ अफशा एक गाने पर नाचती हुई नजर आ रही हैं। भोजपुरी गाने पर तीनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने के बोल ओठवा पर मधु चुए… है। गाने पर जमकर नाचते पवन सिंह इस दौरान बीच में अफशा को सबके सामने अपनी बाहों में खींच लेते हैं और इसके बाद वह उन्हें अपनी बाहों में जकड़ लेते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि इस दौरान अफशा खुद को पवन सिंह से छुड़ाने की कोशिश कर रही है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान पवन सिंह अफशा के चेहरे को भी छूने की कोशिश करते हैं। देखने में लग रहा है कि वह शायद उन्हें चुमने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पूरा वीडियो देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि पवन सिंह ऐसा क्यों कर रहे हैं। दरअसल पवन सिंह अफशा के चेहरे से शायद कुछ हटाना चाहते हैं। वीडियो में अफशा के चेहरे के हाव-भाव देखकर आप खुद भी पूरा मामला समझ जाएंगे।
पवन सिंह और खेसारी के बीच जारी है जंग
बता दे यह वायरल हो रहा वीडियो 2 साल पुराना है। इस दौरान यह तीनों कलाकार एक इवेंट में साथ नाचते नजर आए थे। इस इवेंट में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई और कलाकार भी मौजूद थे। हाल फिलहाल पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अभी भी जारी है। दोनों के बीच संबंध अब सहज नहीं रहे हैं। बीते दिनों दोनों अभिनेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ न सिर्फ तीखी बयानबाजी की, बल्कि कई गंभीर आरोप लगाए थे। यहीं वजह है कि आज दोनों के बीच 36 का आंकड़ा है।