TOKOC: बुरी तरह कर्ज में डूब गए थे रोशन सिंह सोढ़ी, बचने के लिए करना पड़ा ये काम

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 17 अक्टूबर 2022, 10:05 पूर्वाह्न

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो बीते 14 सालों से टीआरपी की लिस्ट में बना हुआ है। 14 सालों में इस शो के हर किरदार ने हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो बीते 14 सालों से टीआरपी की लिस्ट में बना हुआ है। 14 सालों में इस शो के हर किरदार ने हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शो की स्टार कास्ट भले ही लंबी चौड़ी हो, लेकिन इस शो की खूबी और लोगों के साथ इसकी कनेक्टिविटी कुछ ऐसी है कि लोगों को इसके हर किरदार का नाम जुबानी याद रहता है। वहीं बीते कुछ सालों में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को कई लोगों ने अलविदा कह दिया है। इस लिस्ट में गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) उर्फ रोशन सिंह सोढ़ी (Roshan Singh Sodhi) का नाम भी शामिल है।

कौन है रोशन सिंह सोढ़ी

रोशन सिंह सोढ़ी बीते काफी लंबे समय से शो से गायब है। दरअसल उन्होंने अपने पिता के बीमार होने के बाद शो को अलविदा कह दिया था और पंजाब आकर पिता की देखभाल करने लगे थे। वही क्या आप जानते हैं कि रोशन सिंह सोढ़ी किन मुश्किलों से गुजर चुके है और हाल-फिलहाल उनकी जिंदगी कैसी गुजर बसर हो रही है…।

बुरी तरह कर्ज में जूब गए थे गुरुचरण सिंह

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में रोशन सिंह सोढ़ी को अपने मजेदार अंदाज में जिंदगी का लुत्फ उठाते, पार्टी करते और अपनी बीवी से बेइंतहा प्यार करते ही देखा गया है। असल जिंदगी में भी रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह काफी बिंदास लाइफस्टाइल जीते हैं, लेकिन एक दौर में उनका जीवन इसके बिल्कुल उलट रह चुका है। आज भले ही वह शो का हिस्सा ना हो, लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं और वापस उन्हें ही शो में बतौर रोशन सिंह सोढ़ी देखना चाहते हैं।

गुरु चरण सिंह ने भले ही आज हर घर में अपनी पहचान खड़ी कर ली हो, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। गुरु चरण सिंह को उस दौरान मजबूरी में मुंबई आना पड़ा था। दरअसल गुरु चरण सिंह ने अपने एक लाइव वीडियो के दौरान बताया था कि उन्हें उस वक्त मुंबई का रुख करना पड़ा, जब वह पूरी तरह से कर्ज में डूब गए थे। उन्हें उस वक्त पैसों की बहुत ज्यादा जरूरत थी। कर्जदार अपने पैसे लेने के लिए उनके पीछे पड़े थे। ऐसे में जब कहीं से कोई आस नहीं मिली, तो वह मुंबई चले आए और 6 महीने के अंदर ही उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का रोल ऑफर हो गया था।

शो की शुरूआत में गुरुचरण सिंह इसका हिस्सा नहीं थे, उन्हे कुछ समय बाद कास्ट किया गया था। वहीं साल 2013 में जब उन्होंने शो छोड़ दिया था, तो पब्लिक डिमांड के चलते उन्हें साल 2014 में वापस आना पड़ा लेकिन 6 साल बाद उन्होंने एक बार फिर साल 2020 में शो को अलविदा कह दिया। इस बार उनकी जगह शो में बलविंदर सिंह सूरी ने ले ली और आज वह बतौर रोशन सिंह सोढ़ी काफी फेमस है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।