दादी के निधन फूट-फूट कर रोईं महेश बाबू की बेटी सितारा, तस्वीर देख नम हो जायेंगी आपकी आंखे

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 सितम्बर 2022, 2:28 अपराह्न

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और उनके परिवार पर बुधवार को दुखों का पहाड़ टूट गया। दरअसल महेश बाबू की मां इंदिरा देवी (Mahesh Babu Mother Indira Devi Death) ने सुबह 4:00 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया।

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और उनके परिवार पर बुधवार को दुखों का पहाड़ टूट गया। दरअसल महेश बाबू की मां इंदिरा देवी (Mahesh Babu Mother Indira Devi Death) ने सुबह 4:00 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक महेश बाबू की मां पिछले काफी दिनों से बीमार बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया, लेकिन इसी दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन

मां के निधन के बाद जहां एक ओर महेश बाबू पूरी तरह टूट गए, तो वही दादी के निधन से महेश बाबू की बेटी सितारा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हाल ही में सितारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दादी के निधन पर फूट-फूट कर रोती नजर आ रही है। इस दौरान महेश बाबू लगातार अपनी बेटी को चुप कराते दिख रहे हैं, सितारा का फूट-फूट कर रोता हुआ यह वीडियो हर किसी की आंखों को नम कर रहा है।

दादी के निधन पर फूट-फूट कर रोई महेश बाबू की बेटी सितारा

28 सितंबर 2022 को सुबह महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया। इस खबर में महेश बाबू और उनके पूरे परिवार को शॉक में डुबो दिया। महेश बाबू अपनी मां के बेहद करीबी बताए जाते हैं। हालांकि सामने आई तस्वीरों और वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि महेश बाबू की बेटी भी अपनी दादी के बेहद करीब थी। सितारा को दादी के जाने का बहुत ज्यादा दुख है। सितारा के रोने और महेश बाबू के उन्हें बार-बार चुप कराने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दादी के निधन पर फूट-फूट कर रोई सितारा

गौरतलब है कि महेश बाबू की मां के निधन के बाद के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहे हैं, जिनमें से सितारा लगभग सभी वीडियो में रोती हुई नजर आ रही हैं। इनमें से एक वीडियो वह भी है जब सितारा दादी की बॉडी के पास खड़ी है और लगातार रोए जा रही हैं। सितारा की मां नम्रता शिरोड़कर और उनके पिता महेश बाबू उन्हें लगातार चुप करा रहे हैं, लेकिन उनकी आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। सितारा का यह भावुक कर देने वाला वीडियो हर किसी की आंखों को नम कर रहा है।

श्रद्धांजलि देनें पंहुचे साउथ सितारे

बता दे महेश बाबू की मां इंद्र देवी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा, नागार्जुन, मोहन बाबू, श्री निवासन, लक्ष्मी मंचू, वेंकटेश और राणा डग्गुबाती सहित कई लोगों के नाम शामिल है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।