12 साल बड़ी मलाइका से अर्जुन कपूर ने की सगाई? एक्ट्रेस इस अंदाज मे डायमंड रिंग दिखाते आई नजर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 सितम्बर 2022, 10:12 अपराह्न

Arjun Malaika engagement: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) खुद से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। 48 साल की मलाइका अरोड़ा आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की न्यू कमर एक्ट्रेस को बराबर की टक्कर देती है। मलाइका के बोल्ड अंदाज और उनके ग्लैमरस लुक पर आज भी लाखों लोग फिदा होते हैं। वही मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने काम से ज्यादा अपने रिलेशनशिप (Arjun Kapoor And Malaika Arora Relationship) को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने सगाई (Arjun Kapoor And Malaika Arora Engagement) कर ली है।

Arjun Kapoor And Malaika Arora

मलाइका की डायमंड रिंग ने लुटा फैंस का दिल

दरअसल मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। मलाइका अरोड़ा की यह डायमंड रिंग बेहद बड़ी और बेहद खूबसूरत है। मलाइका को आमतौर पर इस तरह की रिंग पहने नहीं देखा गया है। यही वजह है कि मलाइका की यह बड़ी सी डायमंड रिंग टॉक ऑफ़ द टाउन बन गई है।

Arjun Kapoor And Malaika Arora

कब शादी करेंगे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कभी भी अपने रिश्ते को मीडिया के कैमरे से छुपाया हैं। दोनों दुनिया की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को खुलेआम जीते नजर आते हैं। वहीं बीते दिनों दोनों छुट्टियां मनाने भी एक साथ गए थे। इसके अलावा दोनों को कई पार्टियों इवेंट्स और एक-दूसरे के घर पर भी सपोर्ट किया जा चुका है। ऐसे में यह तो लगभग पक्का ही है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। वही हाल ही में मलाइका द्वारा शेयर की गई एक वीडियो में उनकी डायमंड रिंग ने उनकी सगाई की खबरों को तूल दे दिया है।

मलाइका अरोड़ा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनका सेल्फी कैमरा ऑन है और वह हेट लगाकर धूप में पोज देती नजर आ रही है। मलाइका ने इस दौरान अपने बाएं हाथ को कैमरे के सामने रखा है, जिसमें उनकी रिंग फिंगर फ्लॉन्ट हो रही है। बड़ी सी डायमंड रिंग देख फैंस ने सगाई की चर्चा शुरू कर दी है।

Arjun Kapoor And Malaika Arora

हालांकि हम आपको बता दें कि यह एक थ्रोबैक वीडियो है, इसलिए ऐसा हो भी सकता है कि अर्जुन और मलाइका ने सगाई कर ली हो, लेकिन अर्जुन और मलाइका की ओर से अब तक सगाई को लेकर कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।