Akshara Singh MMS: MMS लीक हंगामे के बाद अब अक्षरा ने किया नया पोस्ट, बोलीं- ‘मुझसे प्यार करते हैं..?’

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 सितम्बर 2022, 3:23 अपराह्न

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली अक्षरा सिंह का कथित प्राइवेट वीडियो (Akshara Singh Private Video) इस समय सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक हर जगह सुर्खियां बटोर रहा है।

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली अक्षरा सिंह का कथित प्राइवेट वीडियो (Akshara Singh Private Video) इस समय सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक हर जगह सुर्खियां बटोर रहा है। इंटरनेट और यूट्यूब पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा कर रहे हैं कि यह प्राइवेट वीडियो अक्षरा सिंह का है। हालांकि यह वीडियो उन का बिल्कुल भी नहीं लग रहा है। वही अक्षरा सिंह की ओर से भी अब तक इस वीडियो को लेकर कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। कथित एमएमएस कॉन्ट्रोवर्सी (Akshara Singh MMS) के बीच एक्ट्रेस ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Akshara Singh

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया वीडियो

दरअसल अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम (Akshara Singh Instagram) पर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह मराठी स्टाइल में सजी-धजी नजर आ रही है। अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार लुट रहे हैं। कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। खास बात यह है की अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ जो कैप्शन लिखा है, लोग जमकर उसका जवाब भी देते दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बताओ मुझसे कितना प्यार करते हैं- अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने अपनी लेटेस्ट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा है कि- आप मुझसे कितना प्यार करते हैं…? मैं और मेरा कैप्शन आपके रिप्लाई का इंतजार कर रहे हैं… अक्षरा ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया इस पर कमेंट करने वालों की भरमार लग गई है। अक्षरा सिंह का यह वीडियो कुछ ही घंटों में 16000 का आंकड़ा पार कर चुका है।

बात अक्षरा सिंह के स्टाइल और लुक की करें तो बता दें इस वीडियो में अक्षरा सिंह सोलह श्रृंगार के साथ सजी-धजी नजर आ रही है। उनके बालों में गजरा लगा हुआ है और उन्होंने रेड कलर की साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक और गोल्डन ज्वेलरी कैरी की है। अक्षरा का ऑल ओवर लुक महाराष्ट्रन ब्राइडल जैसा लग रहा है।

Akshara Singh

फैंस ने की अक्षरा की जमकर तारीफ

अक्षरा सिंह के वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- आप मेरे दिल की धड़कन हो… तो वही एक ने कहा- हां हम आपसे बहुत प्यार करते हैं… तो वहीं कई ने अक्षरा की खूबसूरती को लेकर भी जमकर तारीफ की है। इस दौरान महाराष्ट्र श्रृंगार से सजी नाक में नथनी पहने अक्षरा ने अपने अंदाज और अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीत लिया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।