सामी-सामी पर छोटी बच्ची का डांस देख रश्मिका मंदाना हुई दीवानी, बोलीं- ‘मुझे मिलना है इससे ‘

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 सितम्बर 2022, 5:28 अपराह्न

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के कई डायलॉग्स, डांस स्टेप से लेकर इसके गाने तक सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल (Pushpa Film Video Viral) हुए थे, बल्कि लोग आम बोलचाल में भी इन डायलॉग इस्तेमाल करने लगे थे। पुष्पा फिल्म का फितूर लोगों के सर पर इस कदर सवार है कि आज भी इस फिल्म के गाने टॉप ट्रेंड का हिस्सा बने हुए हैं। वही हाल ही में सामी-सामी गाने पर स्कूल ड्रेस (Little Girl Dance On Sami-Sami) में डांस करती एक बच्ची का वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना उनकी फैन हो गई है और उनसे मिलने की ख्वाहिश भी जाहिर कर रही है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया बच्ची का डांस वीडियो

रश्मिका मंदाना ने एक छोटी सी बच्ची के वीडियो को अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही इसके कैप्शन में इस बच्चे से मिलने की इच्छा भी जताई है। बता दे पुष्पा फिल्म के सिर्फ डायलॉग ही नहीं, बल्कि इस फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर हर दिन टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनते नजर आते हैं। इस फिल्म के गाने का एक और वीडियो जिसमें श्रीवल्ली गाने पर बच्चे और बुजुर्ग डांस करते दिखाई दे रहे थे, वह भी काफी वायरल हुआ था।

बच्ची की फैन हुई रश्मिका मंदाना

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 14 सितंबर को इस बच्ची का डांस वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस दौरान वीडियो को शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा- मेरा दिन बना दिया…… मुझे इस क्यूटी से मिलना है, मैं यह कैसे कर सकती हूं। रश्मिका मंदाना द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इस वीडियो पर 97000 से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। इस बच्ची का डांस वीडियो देखने के बाद आपको भी बच्ची के एक्सप्रेशन और डांस देख उससे प्यार हो जाएगा।

31 सेकंड के वीडियो छा गई नन्हीं रश्मिका

छोटी बच्ची का सामी-सामी गाने पर यह डांस वीडियो 31 सेकंड का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेज आवाज में सामी का गाना बज रहा है और कुछ स्कूल के बच्चे उस पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैमरे के सामने मौजूद रश्मिका मंदाना के स्टेप्स को बड़ी बारीकी से कॉपी कर बच्ची ने सबका दिल जीत लिया है। बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस दौरान लोग अलग-अलग अंदाज में बच्चे की क्यूटनेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो बच्ची को नन्ही रश्मिका का टाइटल भी दे दिया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।