Bharti Singh: TV शोज के अलावा बिजनेस से भी करोड़ों कमाती है भारती, पंजाब में लगा रखी है बड़ी फैक्ट्री

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भारती सिंह ने कामयाबी की यह कहानी अपनी मेहनत और लंबे संघर्ष के दम पर लिखी की है। भारती को सफलता (Bharti Singh Success Story) के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई कठिन दौर से गुजरना पड़ा है, जिसके बारे में आज भी वह कई बार जिक्र करती है। आज भारती सिंह न सिर्फ लैविश इस लाइफ स्टाइल (Bharti Singh Luxury Lifestyle) जीती है, बल्कि साथ ही वह करोंड़ो (Bharti Singh Net Worth) की मालकिन होने के साथ-साथ एक बिजनेस वूमेन भी है।

Bharti Singh

बिजनेस वुमन है कॉमेडी क्वीन भारती सिंह

भारती सिंह ने हाल ही में एक ब्लॉक लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने टीवी शोज के साथ-साथ अपने एक फैक्ट्री का भी जिक्र किया है। भारती ने बताया है कि उनकी यह फैक्ट्री पंजाब में है। इस फैक्ट्री को भारती सिंह ने अपने ब्लॉग में दिखाया भी है। मिनरल वॉटर की भारती की ये फैक्ट्री अमृतसर से थोड़ा बाहर खुले एरिया में बनाई गई है। फैक्ट्री के साथ-साथ यहां एक छोटा सा रिसॉर्ट भी बनाया गया है। भारती सिंह हाल ही में जब अमृतसर पहुंची, तो वह यही ठहरी थी।

Bharti Singh

मालूम हो कि भारती सिंह ने इस फैक्ट्री को चार-पांच साल पहले शुरू किया था। उनके मिनरल वॉटर ब्रैंड का नाम KELEBY है। भारती सिंह की इस फैक्ट्री की सबसे खास बात ये है कि इसने आस-पास के लोगों को रोजगार दिया है। दरअसल इसमें गांव के आसपास के लोग काम करते हैं। उन्हें काम देकर भारती भी काफी खुश है।

मां की तबीयत खराब होने पर मिलने पहुंची भारती

भारती साल हाल ही में 4 साल बाद अमृतसर गई हैं। पंजाब के अमृतसर में ही भारती सिंह का बचपन बीता है। दरअसल भारती सिंह की मां की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में भारती अपनी मां से मिलने अमृतसर गई है। भारती सिंह अमृतसर पहुंची तो सिर्फ मां से ही नहीं मिली, बल्कि अमृतसर की सड़कों पर लजीज खाने का लुत्फ भी उठाया। इस दौरान उन्होंने कुलचे खाए और सड़कों पर लोगों से बात की।

Bharti Singh

ऑटों चलाती नजर आए भारती सिंह

4 साल बाद अमृतसर की गलियों में पहुंची भारती सिंह सड़कों पर ऑटो चलाती भी नजर आई। भारती सिंह के नए लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि लगता है- भारती सिंह मल्टी टैलेंटेड है… अमृतसर के अपने एक हफ्ते के ट्रिप में भारती सिंह ने जमकर मस्ती की। हालांकि मस्ती करना अब उन्हें भारी पड़ गया है। दरअसल भारती सिंह की भी तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में भारती को अमृतसर से लेने खुद मुंबई से उनके पति हर्ष लिंबाचिया आए हैं।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।