खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम जिसने खुद को सड़क से आसमान की बुलंदियों तक अपनी मेहनत के दम पर पहुंचाया है। खेसारी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। खेसारी के कई गाने तो इतने सुपरहिट रहे हैं कि उनकी सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सुनाई दी है। ऐसे में एक गाने ने तो उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इस गाने का टाइटल था- ठीक है… (Thik Hai) इस गाने ने ग्लोबल स्तर पर न सिर्फ धूम मचाई थी, बल्कि खेसारी लाल यादव को ग्लोबल स्टार भी बना दिया था।
ये हैं खेसारी का सबसे फेमस गाना
भोजपुरी एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Famous Song) का गाना- ठीक है… दुनिया भर में फेमस हुआ था। हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में इ गाने के बोल के साथ रील्स वीडियो (Thik Hai Video) बनाए थे। खेसारी लाल यादव का गाना ठीक है… भोजपुरी सिनेमा का पहला रैप सोंग कहा जा सकता है। खेसारी लाल यादव ने खुद इस गाने के तैयार होने की पूरी स्टोरी साझा की थी। उन्होंने बताया कि इस गाने को बनाने के लिए मेरे भाई ने मेरे साथ आईडिया शेयर किया था और फिर मैंने दूसरे लोगों के साथ मिलकर इसे पूरा तैयार किया। देहाती और आम बोलचाल की भाषा में बना यह गाना, सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि देश सहित विदेशों के हर कोने में धूम मचाता नजर आया था।
एक गाने के बाद इंटरनेशनल स्टार बन गए खेसारी
ठीक है… खेसारी लाल यादव का पहला और एकलौता गाना है, जिसे इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली थी। इससे पहले खेसारी लाल यादव को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पहचान तो हासिल थी, लेकिन पूरे देश में कहे तो शायद ही उन्हें ज्यादा लोग जानते होंगे… ऐसे में बात अगर ठीक है गाने के आधार पर करें तो आज खेसारी लाल यादव इंटरनेशनल स्टार के तौर पर देखे जाते हैं।
कभी सड़को पर लिट्टी-चोखा बेचते थे खेसारी
एक दौर में खेसारी लाल यादव दिल्ली के सफदरजंग के पास लिट्टी-चोखा का ठेला लगाया करते थे। इतना ही नहीं एक दौर में तो उन्होंने दूध बेचने का भी काम किया है। ऐसे में आज उनकी कामयाबी और बुलंदी के सफर को देखते हुए उनकी मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है। खेसारी लाल यादव की गिनती आज भोजपुरी के सुपरस्टार में होती है। इतना ही नहीं वह भोजपुरी इंडस्ट्री के महंगे एक्टर्स में से एक है।