Honey Singh divorce: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) पंजाब के रहने वाले हैं। हनी सिंह ने 23 जनवरी 2011 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शालिनी तलवार संग सिख रीति-रिवाजों से शादी (Honey Singh Wedding) की थी। यह शादी इतनी सीक्रेट तरीके से की गई थी, कि 3 साल बात तो उनके अफेयर की खबरें मीडिया के सामने आई थी। वही अब शालिनी तलवार और हनी सिंह शादी के 10 साल बाद तलाक (Honey Singh And Shalini Talwar Divorce) लेकर अलग हो गए हैं। ऐसे में तलाक के बाद हनी सिंह को एलुमनी के तौर पर शालिनी को काफी बड़ी रकम चुकानी पड़ी है।
हनी सिंह ने शादी के 10 साल बाद पत्नी को दिया तलाक
शादी के 10 साल बाद हनी सिंह और शालिनी तलवार अलग हो गए हैं। बीते कोरोना काल के दौरान शालिनी ने अपने पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं शालिनी ने यह भी कहा था कि हनी सिंह के दूसरी कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध है। इन सभी गंभीर आरोपों के साथ शालिनी ने इस बात का भी खुलासा कर दिया था कि वह अब हनी सिंह के साथ नहीं रहना चाहती। वह उनसे तलाक लेना चाहती है।
10 करोड़ की एलुमनी की रखी थी डिमांड
इस खुलासे के बाद शालिनी तलवार ने हनी सिंह से तलाक के लिए दिल्ली के साकेत डिस्टिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए गुहार लगाई थी। वहीं अब कोर्ट ने उनके तलाक पर मुहर लगा दी है। हनी सिंह से अलग होने की एवज में शालिनी ने करीबन 10 करोड़ रुपए की डिमांड रखी थी, लेकिन इस दौरान उन्हें एक करोड़ में ही संतोष करना पड़ा। हनी सिंह की ओर से यह रकम उन्हें चेक के रूप में फील्ड लिफाफे में दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हनी सिंह और शालिनी बीते 20 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं साल 2011 में दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच की अनबन कई बार मीडिया के गलियारों में नजर आने लगी थी। वही अब उनकी पत्नी शालिनी ने हनी सिंह सहित उनके परिवार के लोगों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए है।
ससुर पर भी लगाए गंभीर आरोप
इस दौरान हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने अपने ससुर यानी हनी सिंह के पिता पर भी उन्हें गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए। अपनी fir में उन्होंने हनी सिंह के पूरे परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही शालिनी ने अपनी fir में यह भी दावा किया था कि शादी के बाद भी हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध थे।