ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की खूबसूरती से लेकर उनके काम और उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे हमेशा खबरों के गलियारों में छाए रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा के बारे में जानने के लिए उनके फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। वही प्रियंका चोपड़ा भी अपनी पर्सनल लाइफ (Priyanka Chopra Personal Life) से जुड़ी जानकारियों को अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा करती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra And Nick Jonas) शादी के बाद लॉस एंजेलिस अपने परिवार के साथ रहने लगे हैं। प्रियंका चोपड़ा का लॉस एंजलिस का यह घर (Priyanka Chopra House Inside Photos) बेहद खूबसूरत ,आलीशान और लग्जरियस है। इस घर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ रहती है। हाल-फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने घर के लोग को बदलवाने में लगी हुई है, जिसकी झलक हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दिखाई थी।
वायरल हुई प्रियंका के घर की अंदरुनी तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने लॉस एंजेलिस के घर के लिविंग रूम की झलक दिखलाई है। दरअसल हाल ही में सारा शरीफ नामक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस वाले घर पर गई थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ सारा से अपने घर को लेकर कई दिलचस्प बातें की, बल्कि साथ ही इस मौके पर उन्होंने एक तस्वीर भी क्लिक कराई, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया।
बेहद खूबसूरत है प्रियंका चोपड़ा के घर का लिविंग रूम
प्रियंका चोपड़ा के साथ खिंचवाई इस तस्वीर में सारा शरीफ उनके लिविंग रूम में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके लिविंग रूम के बैकग्राउंड में आर्ट पेंटिंग दिखाई दे रही है, जो कि बेहद खूबसूरत है। साथ ही लिविंग रूम के एरिया की खूबसूरती देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर को सजाने में कितनी मेहनत की है, जिससे यह साफ झलक रहा है कि घर सजाने में प्रियंका चोपड़ा की खास दिलचस्पी है।
प्रियंका चोपड़ा के घर के इस लिविंग रूम में टेबल से लेकर फ्लावर पॉट और तस्वीरें, पेंटिंग सब कुछ बेहद खूबसूरत है। टेबल पर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की एक खूबसूरत ब्लैक एंड वाइट फोटो फ्रेम भी रखी हुई है। साथ ही दीवार पर एक मिरर लगा हुआ है और इस तस्वीर में एक्ट्रेस का पेट डॉग भी साथ नजर आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर में व्हाइट टॉप और सैफरन कलर की शर्ट के साथ ब्लू डेनिम कैरी किया है। ऑल ओवर प्रियंका चोपड़ा के घर का लिविंग रूम एरिया बेहद खूबसूरत लग रहा है।
फैंस ने की घर की खूबसूरती की तारीफ
सारा शरीफ ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा को उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद किया है। सारा शरीफ ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा के घर का उनका यह सफर यादगार रहा। प्रियंका चोपड़ा के घर की यह तस्वीर शेयर होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स घर की खूबसूरती की तारीफ करते नजर आए हैं। बता दें इसके आलावा प्रियंका के घर का बाकी हिस्सा भी बेहद खूबसूरत है। साथ ही यह घर हर सुख-सुविधा से लेस भी है।
बेटी मालती के साथ बिजी है प्रियंका चोपड़ा
बता दे प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मदरहुड को इंजॉय कर रही है। इसी साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए एक बेटी मालती मैरी के माता-पिता बने थे। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इतना ही नहीं अपने क्वालिटी टाइम की तस्वीरों को भी प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा करती है।