कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, नीतू कपूर ने इस अंदाज में शेयर की बेबी बॉय के वेलकम की खबर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 अगस्त 2022, 6:34 अपराह्न

Sonam Kapoor Baby: अनिल कपूर की बेटी (Anil Kapoor daughter Sonam Kapoor) और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर मां (Sonam Kapoor Become Mother) बन गई है। इसके साथ ही कपूर खानदान में लंबे इंतजार के बाद नन्हे मेहमान की किलकारी गूंज उठी है। सोनम कपूर ने थोड़ी देर पहले ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। बेटे के आने की खुशी में पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। एक्ट्रेस नीतू कपूर में सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ सोनम कपूर के बेटे के जन्म की खबर को साझा किया है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर आनंद अहूजा और सोनम कपूर (Anand Ahuja and Sonam Kapoor baby) की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है, जिसके बाद से फैंस भी सोनम कपूर को मां बनने के लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

Sonam Kapoor Baby Boy

कपूर खानदान में गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारी

नीतू कपूर अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा करते हुए एक पोस्ट किया। यह पोस्ट सोनम कपूर और आनंद अहूजा की ओर से किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है- 20 अगस्त 2022 को हमने एक खूबसूरत बेटे का स्वागत किया है। डॉक्टर्स, फ्रेंड्स, नर्सेज और परिवार का बहुत-बहुत शुक्रिया… हमें इस जर्नी में सपोर्ट करने के लिए… यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है, लेकिन हम यह जरूर जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए अब बदल गई है… सोनम और आनंद!

Sonam Kapoor Baby Boy

अनिल कपूर ने नाती के जन्म पर इस अंदाज में किया पोस्ट

नीतू कपूर ने इस पोस्ट में अनिल कपूर और सुनीता कपूर को भी बधाई दी है। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की घर में नाती के जन्म से खुशी का माहौल है। अनिल कपूर ने नन्हे मेहमान के आने की खुशी में एक बेहद खूबसूरत पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- बेबी हेल्दी है… सोनम और आनंद ने बेबी बॉय का वेलकम किया है… हमारे दिल में उनके लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार है, नए पेरेंट्स को ढेर सारी बधाई।

Sonam Kapoor Baby Boy

फैंस से लेकर स्लैब्स तक सभी दे रहे बधाई

कपूर खानदान में जहां नन्हे मेहमान के आने से जश्न का माहौल बना हुआ है, तो वही सोशल मीडिया पर फैंस भी अपने-अपने अंदाज में सोनम कपूर और आनंद अहूजा को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। बेबी बॉय के जन्म के बाद सोनम कपूर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनके बेटे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी कर रहे हैं। बता दे नीतू कपूर के इस पोस्ट पर रिया कपूर, फराह खान, अनिल कपूर, सुनिता कपूर सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने कमेंट कर आनंद अहूजा और सोनम कपूर को बेटे के जन्म की बधाइयां दी है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।