साल 2017 में सलमान खान की रिलीज हुई फ़िल्म ‘ट्यूबलाइट’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखाया हो। लेकिन इस फ़िल्म में लोगों को भाईजान की एक्टिंग और बच्चे के साथ उनका मेल-जोल काफी पसंद आया था। आपको बतादें कि इस फ़िल्म में Gu Won का किरदार मातिन रे तांगु (Matin Rey Tangu) ने निभाया था और सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने बेहद प्यार दिया था। इतना ही नहीं इस फिल्म के बाद मातिन को भी जमकर लोकप्रियता मिली थी।
काफी स्ट्रांग बांड है सलमान और मातिन के बीच :-
हालांकि मातिन और सलमान खान की जोड़ी केवल रील लाइफ में नही बल्कि रियल लाइफ में भी काफी देखने को मिली। दोनों के बीच एक खास बांड बन गया था। केवल ऑन कैमरा ही नही बल्कि ऑफ कैमरा भी दोनों जमकर मस्ती किया करते थे। कभी दोनों को एक साथ पूल एरिया में घूमते देखा जाता था तो कभी दोनों एक साथ डांस करते दिखाई देते थे। इस फ़िल्म के बाद दोनों का बांड काफी स्ट्रांग हो गया था।
अभी भी बेहद क्यूट हैं मातिन :-
बता दें कि महज 6 साल की उम्र में फ़िल्म ट्यूबलाइट में काम करने वाले मातिन रे तांगु (Matin Rey Tangu) अब 13 साल के हो चुके हैं और उनकी कुछ नई पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है। इन तस्वीरों में कभी वह परिवार के साथ खाना खाते दिखाई दे रहे हैं तो कभी परिवार के साथ खास समय बिताते भी दिखाई दे रहे हैं। मातिन इन तस्वीरों में इतने क्यूट दिखाई दे रहे हैं कि लोग खुद को पोस्ट पर कमेंट करने से रोक नही पा रहे हैं। एक तरफ जहां एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि बच्चा कितना क्यूट है तो वहीं दूसरे ने लिखा है कि मासूमियत ने दिल जीत लिया।
जल्द आएंगे टाइगर 3 के साथ नजर :-
वही अगर बात करें भाईजान यानी कि सलमान खान की तो वह जल्द ही ‘टाइगर 3’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म में एक और जहां उनके साथ कटरीना कैफ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी तो वही दूसरी और इमरान हाशमी खलनायक के रोल में दिखाई देंगे। बतादें कि सलमान खान के फैंस को उनके इस फ़िल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ समय पहले जब इस फ़िल्म का टीज़र रिलीज किया गया था तो लोगों के बीच हंगामा मच गया था। लोगों ने उसे जमकर पसन्द किया था।
Share on