urfi javed: आईने के सामने टॉपलेस हो उर्फी जावेद कर रही थीं मेकअप, शेयर तस्वीरों से मचा बवाल!

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 13 अगस्त 2022, 12:38 अपराह्न

urfi javed photos : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री व फैशन सेंसेशन उर्फ जावेद एक बार फिर से अपने लेटेस्ट लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि रक्षाबंधन जैसे मौके पर उर्फी ने हद से ज्यादा बोल्ड टॉपलेस फोटो (urfi javed topless photo) सोशल मीडिया पर शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया था। वही अब उन्होंने इस वीडियो का बीटीएस सीन भी लोगों को दिखा दिया है। जी हां, हाल ही में उर्फी ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसमे वह शिशे के सामने बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह मेकअप कराती नजर आ रही हैं और साथ ही उन्होंने अपने कर्व्स को कवर कर रखा है।

Urfi Javed

उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक :-

बात करें एक्ट्रेस के इस लुक की तो उन्होंने इस तस्वीर में सिर्फ ग्रीन कलर की स्कर्ट पहनी हुई है और इस ड्रेस की खास बात ये है कि सिर्फ डोरियों के सहारे ये एक्ट्रेस के बदन पर टिकी हुई है। यही नही उर्फी ने ये स्कर्ट टॉपलेस होकर पहनी है। हालांकि अपनी बॉडी को सामने से कवर करने के लिए एक्ट्रेस ने कई जगहों पर कपड़ों को फ्रंट साइड पर चिपकाया हुआ है। इतना ही नहीं कई डोरियों से बॉडी को बांधा भी हुआ है। इसके अलावा अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बाल को बांधा हुआ है और साथ ही हाई हील्स पहनी हुई है।

Urfi Javed

अक्सर विवादों का घिरी रहती हैं उर्फी जावेद :-

मालूम हो कि उर्फी जावेद का हर एक लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। वह आये दिन अपने अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने काम से ज्यादा उर्फी अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं। कभी जूट के बोरे से कपड़े बना लेती हैं तो कभी शीशे को अपना ड्रेस बना लेती हैं। इतना ही नही लोगों ने उस वक़्त उर्फी को काफी ट्रोल किया था जब उन्होंने केवल फोटोज के सहारे अपने बदन को ढका था।

About the Author :