Raksha Bandhan Special: बॉलीवुड स्टार्स राखी मे अपनी बहनों देते है कितने महंगे तोहफे,अर्जुन कपूर ने दे दिये थे इतने

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 अगस्त 2022, 6:07 अपराह्न

रक्षाबंधन का त्योहार भारतीय संस्कृति में बेहद महत्व रखता है। भाई बहन के प्यार-नोकझोक भरे रिश्ते को रक्षाबंधन का यह त्यौहार बयां करता है। इस दौरान भाई-बहन पहले रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हैं और फिर एक-दूसरे उपहार में कुछ देते हैं। बॉलीवुड की दुनिया भी इससे अलग नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे भाई-बहन हैं जो बड़ी धूमधाम से राखी सेलिब्रेट (Bollywood Raksha Bandhan Special) करते हैं और इसके बाद एक दूसरे को महंगे और बेशकीमती तोहफे भी देते हैं। ऐसे में कई के तोहफों की कीमत तो आपके होश उड़ा देगी।

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर

यह बात सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर और जहान्वी कपूर दोनों सगे भाई बहन नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों की बॉन्डिंग अक्सर कई इवेंट और कई फैमिली फंक्शन में नजर आ जाती है। अर्जुन अपनी बहन जहान्वी से बेहद प्यार करते हैं। पिछले रक्षाबंधन पर अर्जुन ने उन्हें राखी के तोहफे में एक डायमंड सेट गिफ्ट किया था, इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए है।

सोनाक्षी सिन्हा और लव सिन्हा

शत्रुघन सिन्हा की एकलौती बेटी सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने उन्हें पिछली राखी पर एक हार तोहफे में दिया था। बता दें इस हार की कीमत 40 लाख रुपए है।

सैफ अली खान और सोहा अली खान

सैफ अली खान के परिवार में भी रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पिछले रक्षाबंधन पर सैफ अली खान ने अपनी बहन सोहा अली खान को डायमंड इयररिंग्स गिफ्ट किए थे, जिसकी कीमत 30 लाख रुपए थी।

रितिक रोशन और सुनैना रोशन

रितिक रोशन और सुनैना रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट भाई-बहन की जोड़ी कहीं जाती है। पिछले रक्षाबंधन के मौके पर रितिक रोशन ने अपनी बहन को एक हैंडबैग गिफ्ट किया था, इस हैंडबैग की कीमत 4 लाख रुपए थी।

प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा बेहद कम मौकों पर ही एक साथ नजर आते हैं, लेकिन राखी के मौके पर प्रियंका कभी भी अपने भाई को याद करना नहीं भूलती। बता दें कि पिछली राखी पर सिद्धार्थ ने अपनी बहन प्रियंका को एक फ्लैट गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है।

आमिर खान और उनकी बहने

आमिर खान की दो बहने हैं जिनमें से एक का नाम फरत खान और दूसरी का नाम निखत खान है। आमिर अपने दोनों बहनों से बेहद प्यार करते हैं। आमिर ने पिछले रक्षाबंधन पर अपनी दोनों बहनों को सोने की चैन गिफ्ट की थी, जिनकी कीमत 15 लाख रुपए थी।

सलमान खान और उनकी बहने

बिग बॉस सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान से कितना प्यार करते हैं, यह तो जगजाहिर है। सलमान खान ने पिछले रक्षाबंधन पर अपनी बहन अर्पिता और अलवीरा को मुंबई के ओशिवारा में एक-एक फ्लैट गिफ्ट किया था।

कार्तिक आर्यन और उनकी बहन कृतिका आर्यन

बात करे कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका आर्यन से कितना प्यार करते हैं इसकी झलक वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए दिखाते ही रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने पिछले रक्षाबंधन पर अपनी बहन को एक डायमंड रिंग गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 70 लाख रुपए थी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।