पंचायत (Panchayat) वेब सीरीज के दूसरे सीजन ने भी पहले सीजन (Panchayat Web Series) की तरह ही जमकर धमाल मचाया है। पहले सीजन की तरह ही दूसरे सीजन (Panchayat 2) को भी लोगों से भरमार प्यार मिला है। यही वजह है कि आज इस सीरीज का हर कलाकार हर घर में पॉपुलर है। इतना ही नहीं आज आलम यह है कि सोशल मीडिया से लेकर लोग आम बोलचाल में भी इस वेब सीरीज की पंच लाइन इस्तेमाल कर रहे हैं- देख रहा है न बिनोद… सोशल मीडिया पर बनराकस और बिनोद के मींस की भी बाढ़ आई हुई है।
View this post on Instagram
वायरल हुई ‘प्रधान’ की बेटी ‘रिंकी’ की तस्वीर
वही अब पंचायत स्टार कास्ट की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने प्रधान की बेटी रिंकी और सचिव जी की जोड़ी को पसंद करने वाले उनके फैंस को परेशानी में डाल दिया है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस का भी यही कहना है कि यह सब देखकर प्रधान जी और सचिव जी जरूर परेशान हो जाएंगे… आखिर कहां है सचिव जी… देख नहीं रहे कि उनके साथ धोखा हो रहा है।
रिंकी और बिनोद में ये क्या चल रहा है
दरअसल फुलेरा की प्रधान की बेटी रिंकी इन तस्वीरों में सचिव जी को छोड़कर किसी और की ही बाहों में लिपटी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें बिनोद का किरदार निभा रहे अशोक पाठक और प्रधान की बेटी रिंकू यानी सान्विका एक साथ नजर आ रहे हैं। रिंकी बड़े प्यार से बिनोद के गले में हाथ डाले हुए खड़ी है और अशोक अपनी उसी सिग्नेचर स्माइल के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
इस पोस्ट को शेयर करते हुए रिंकी यानी सान्विका ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- भगवान के बाद कोई सब कुछ देख रहा है तो वह है बिनोद, आराम कर लो… आंखें दुख गई होंगी अशोक पाठक… हमारा अपना ह्यूमन सीसीटीवी… इसके साथ उन्होंने फैंस के लिए स्पेशली लिखा- देख रहा है न बिनोद… जाओ अपनी क्रिएटिविटी दिखाओ…
सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़
इसके बाद रिंकी की इस ख्वाहिश को लोगों ने पूरा करते हुए जमकर इस पर अपने रिएक्शन दिए हैं। लोगों ने इस पोस्ट पर कुछ इस अंदाज में रिएक्शन दिए कि यह कुछ ही घंटों में यह तेजी से वायरल होने लगा। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- देख रहा है ना विनोद, कैसे तेरी पॉपुलरिटी का फायदा उठाया जा रहा है…. तो वहीं एक ने लिखा- यह तो सचिव जी के साथ धोखा हो रहा है…


















