डिलीवरी डेट पहले Sonam Kapoor दिखने लगी अजीब, उपर से नीचे तक सब कुछ गया है बदल, देखें

अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार खबरों में छाई हुई है। हर दिन सोनम कपूर की प्रेगनेंसी (Sonam Kapoor Pregnancy) से जुड़ी कोई न कोई खबर सुर्खियों में बनी ही रहती है। वही फैंस को भी सोनम कपूर के पहले बच्चे का काफी बेसब्री से इंतजार है। इस बीच एक्ट्रेस ने अब अपनी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर के जरिए सोनम कपूर ने बताया है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। दरअसल सोनम ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए, जो कैप्शन दिया है उससे साफ पता चल रहा है कि वह फिलहाल ठीक फील नहीं कर रही है। बता दे सोनम कपूर की प्रेगनेंसी का यह लास्ट मंथ (Sonam Kapoor Pregnancy Last Month) चल रहा है। ऐसे में फैंसी उनके बच्चे के स्वस्थ और सकुशल होने की कामना कर रहे हैं।

ठीक महसूस नहीं कर रही सोनम कपूर

सोनम कपूर ने अपने पूरे प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान फैंस के साथ अपने हर दिन को साझा किया है। वह हर दिन अपनी नई तस्वीरों के साथ फैंस से जुड़ी नजर आई है। वही हाल ही में सोनम कपूर ने कुछ ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने उनके फैंस को थोड़ा परेशान कर दिया है। सोनम ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए अपने सूजे हुए पैर दिखाएं है, जिससे साफ पता चल रहा है कि सोनम कपूर फिलहाल ठीक महसूस नहीं कर रही है।

Sonam Kapoor Pregnancy

सोनम कपूर अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी की तस्वीर में बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है। उन्होंने कैमरे को नीचे की तरफ दिखाते हुए उन्होंने अपने पैरों की सूजन को दिखाया है। इस दौरान उन्होंने फ्लावर प्रिंट पजामा पहना हुआ है और उनके पैरों में काफी ज्यादा सूजन दिख रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा- कई बार प्रेगनेंसी खूबसूरत नहीं होती।

Sonam Kapoor Pregnancy

वायरल हुई सोनम कपूर की नई तस्वीर

सोनम कपूर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर के वायरल होने के बाद कमेंट बॉक्स में कई प्रेग्नेंट महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान पैर में सूजन होने के अनुभव को साझा किया है। बता दे सोनम कपूर की प्रेगनेंसी के दौरान उनके पति आनंद अहुजा उनका पूरा ख्याल रखते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर और वीडियो में दोनों अपने इस प्रेगनेंसी पीरियड को बेहद क्यूट अंदाज में एंजॉय करते नजर आते हैं।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।