सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के घर की बहू बनने वाली है। इंटरनेट पर इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा की शादी (Sonakshi Sinha Marriage) की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों तो यह भी खबर आई थी कि सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई (Sonakshi Sinha Engagement) कर ली है। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा ने कभी भी इस तरह की वायरल हो रही खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा का नाम सलमान खान के परिवार (Salman Khan Family) के साथ लगातार जोड़ा जा रहा है।
सलमान के घर की बहू बनेंगी सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में गिना जाता है। सलमान की फिल्म दबंग से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। सोनाक्षी अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गई थी। इसके बाद आई उनकी हर फिल्म ने बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर कमाई की। सोनाक्षी का बेबाक अंदाज और उनका बिंदास लाइफ स्टाइल उनके फैंस को बहुत पसंद आता है।
क्या पिता शत्रुघन को भी मंजूर है रिश्ता
बीते कुछ दिनों से सोनाक्षी सिन्हा के सलमान खान के परिवार की बहू बनने की ख़बरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शुरुआत में सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा इस रिश्ते से खुश नहीं थे, लेकिन अब उनकी जिद्द के आगे पिता ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है।
यह बात तो सभी जानते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। ऐसे में इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को भी सोनाक्षी की जीद्द के आगे झुकना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी ने जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal) से सगाई कर ली है। बता दे जहीर इकबाल सलमान खान के छोटे भाई जैसे हैं।