केएल राहुल संग शादी की खबरों पर सुनिल शेट्टी की बेटी आथिया ने तोड़ी चुप्पी, जवाब सुन फैंन को लगा शॉक

सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चाओं में छाए हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल 3 महीने में शादी (KL Rahul And Athiya Shetty Marriage) के बंधन में बनने वाले हैं। वही लगातार खबरों के गलियारों में छा रही अपनी शादी की खबरों पर खुद अथिया शेट्टी ने चुप्पी तोड़ते हुए कुछ ऐसा रिएक्शन दिया है कि फैंस के होश उड़ गए हैं।

KL Rahul And Athiya Shetty

शादी की खबरों पर अथिया शेट्टी का रियेक्शन

दरअसल अथिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी पोस्ट करते हुए अपनी शादी की वायरल खबरों पर जबरदस्त रिएक्शन दिया है। अथिया ने अपने स्टोरी पोस्ट में लिखा- आशा करती हूं कि मैं इस वेडिंग में इनवाइटेड रहूं, जो 3 महीने बाद होने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने स्माइल इमोजी को भी अपने इस पोस्ट में अटैच किए हैं।

KL Rahul And Athiya Shetty

वही अथिया की शादी को लेकर उनके पिता सुनील शेट्टी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। सुनील शेट्टी ने कहा फिलहाल अथिया की शादी की कोई प्लानिंग नहीं है और ना ही कोई तैयारी चल रही है। अगले 3 महीने में होने वाली शादी की खबरें पूरी तरह से झूठी है।

KL Rahul And Athiya Shetty

कब शादी करेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल

बता दे भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई इवेंट्स पर भी एक साथ देखा जा चुका है। तो वही दोनों सोशल मीडिया से लेकर मीडिया के कैमरे के सामने भी एक-दूसरे के रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते नजर आते हैं। वही इस फेमस कपल की फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी है। फैंस काफी लंबे समय से दोनों की शादी की खबरों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी के स्टेटमेंट से उनके दिल टूट गए हैं।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।