Femina miss india winners: सिनी शेट्टी को मिला मिस इंडिया का ताज, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन रहा?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 जुलाई 2022, 9:51 पूर्वाह्न

रविवार को फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) का ग्रैंड फिनाले काफी शानदार तरीके से मनाया गया। कंपटीशन का ताज कर्नाटका की सिनी शेट्टी (Femina Miss India Winner Sini Sheety) के सर सजा। इसके साथ ही सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया 2022 की विजेता (Femina Miss India Winner) घोषित की गई। बता दे जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में जहां सिनी के सर मिस इंडिया 2022 का ताज (Sini Sheety Become Femina Miss India Winner) सजा तो वही राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनरअप (Femina Miss India Runnerup) रहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

किसके सर सजा फेमिना मिस इंडिया का ताज

फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज कर्नाटका की सिनी शेट्टी के सर सजा। वही शो की फर्स्ट रनर अप राजस्थान की रूबल शेखावत रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान ने सेकंड रनर अप का खिताब जीतते हुए फेमिना मिस इंडिया 2022 में अपनी जगह बनाई। फेमिना मिस इंडिया 2022 में यह तीनों सुंदरियां जजों का दिल जीतने में कामयाब रही।

Femina Miss India Winner Sini Shetty

कौन था फेमिना मिस इंडिया 2022 के जज पैनल में 

फेमिना मिस इंडिया 2022 के जज पैनल में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी, एक्टर डीनो मोरिया और राहुल खन्ना के अलावा रियोग्राफर श्यामक डावर शामिल हुए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

सितारों से चमकता दिखा फेमिना मिस इंडिया का स्टेज

मिस इंडिया 2022 कंपटीशन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा नजर आया। शो के विनर की अनाउंसमेंट राजकुमार राव ने स्पेशल गेस्ट अपीरियंस के तौर पर की। वही शो के होस्ट मनीष पॉल बनें। इसके अलावा शो में ग्लैमर का तड़का लगाने कृति सेनन पहुंची, जिन्होंने अपने कुछ सॉन्ग पर परफॉर्म भी किया। इस दौरान परम सुंदरी सॉन्ग पर वह अपने लटके-झटके दिखाती नजर आए। साथ ही लॉरेन ने भी स्टेज पर अपने डांसिंग जलवों से सभी को एंटरटेन किया।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।