निरहुआ के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई की कार के उड़े परख्च्चे

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 जून 2022, 3:53 अपराह्न

भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने हाल ही में अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए एक दुख भरी खबर साझा की है। निरहुआ ने बताया कि उनके बड़े भाई और बिरहा सम्राट विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) का लखनऊ जाते समय बड़ा एक्सीडेंट हो गया।

इस दौरान उन्होंने अपने पोस्ट में फैंस के साथ इस दुख भरी खबर को साझा किया और साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की। उन्होंने बताया कि फिलहाल विजय लाल यादव (Nirahua Brother Vijay Lal Yadav Accident) को इलाज के लिए वेदांता अस्पताल (Vedant Hospital) में भर्ती करया है।

निरहुआ के भाई का हुआ एक्सीडेंट

निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव के एक्सीडेंट की जानकारी खुद निरहुआ ने साझा की है। उन्होंने कहा- दुखद घटना… बिरहा सम्राट बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात की उन्हें इलाज के लिए वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवेश लाल और कवि जी भी लखनऊ पहुंच गए हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे। बाबा विश्वनाथ भैया को जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।

Nirahua Brother Accident

निरहुआ के इस पोस्ट पर अब तक कई हजार लोगों ने कमेंट कर विजय लाल यादव के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दे विजय लाल यादव का एक्सीडेंट उस वक्त हुआ जब वह निरहुआ के आजमगढ़ से उप चुनाव में जीतने के बाद लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे।

image Credit- Social Media

कार के उड़ गए परखच्चे

जानकारी के मुताबिक विजय लाल यादव की गाड़ी तेज रफ्तार से चल रही थी, जिसके चलते वह डिवाइडर से जा टकराई और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

रिपोर्ट के मुताबिक कार एक्सीडेंट के दौरान करीब 20 मीटर तक ऊपर उछल गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी के चारों पहिये ऊपर की तरफ हो गए। फिलहाल विजय लाल यादव का इलाज वेदांता अस्पताल में चल रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।