Sonam Kapoor Pregnancy Latest Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर हर दिन वह अपने प्रेगनेंसी पीरियड (Sonam Kapoor Pregnancy) की तस्वीरें शेयर कर यह भी जता रही है कि वह अपने प्रेगनेंसी फेज को फुल ऑन इंजॉय कर रही है। बता दे एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली है और वह अपने बेबी बंप (Sonam Kapoor Baby Bump) अपडेट हर दिन फैंस के साथ साझा कर रही हैं। हालांकि यह बात अलग है कि सोनम कपूर के इस प्रेगनेंसी फेज की लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
जल्द मां बनेगीं सोनम कपूर
सोनम कपूर ने जो अपनी नई तस्वीरें शेयर की है उसमें वह बेहद बदले अंदाज में नजर आई हैं। यही वजह है कि सोनम कपूर की नई तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके प्रेगनेंसी ट्रांसफॉर्मेशन Sonam Kapoor Pregnancy Transformation) को लेकर बातें कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही। उनके चेहरे पर यह साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी में काफी ज्यादा वेट गेन कर लिया है।
View this post on Instagram
सोनम कपूर ने अपनी इस लेटेस्ट तस्वीर में ब्लैक कलर की स्पेगेटी पहनी है और साथ ही बिखरे हुए बालों के साथ नो मेकअप लुक में बिल्कुल अलग लग रही हैं। सोनम कपूर के इस पोस्ट में कमेंट करने वाले उनके फैंस उनकी प्रेगनेंसी को लेकर काफी बातें कर रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है।
बता दे हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर बताया था कि पहले 3 महीने उनके लिए काफी मुश्किल भरी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने खान-पान और डाइट का पूरी तरह से ख्याल रखा। वह अपने फर्स्ट बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड है।