सुसाइड! 20 साल की उम्र में इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, घर में पंखे से लटकी मिली लाश

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 मई 2022, 9:26 पूर्वाह्न

‘मन माने ना’ में मुख्य भूमिका निभा चुकी बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे (Pallavi Dey) ने सुसाइड कर लिया है। पल्लवी डे का शव कोलकाता के गरफा में उनके फ्लैट पर पंखे से लटका (Pallavi Dey Commit Suicide) पाया गया है। अब तक पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक पल्लवी डे महज 20 साल (Pallavi Dey age) की थी और उन्होंने आत्महत्या (Actress Suicide) कर ली है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Pallavi Dey Suicide

एक और एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पल्लवी डे का शव उनके फ्लैट पर पंखे से लटका मिला है। वही पल्लवी को जब पंखे से लटका हुआ देखा गया, तो उन्हें आनन-फानन में बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है कि आखिर क्यों 20 साल की एक्ट्रेस ने आत्महत्या करने जैसा बड़ा कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Pallavi Dey Suicide

पल्लवी डे के निधन से उनके फैंस को काफी गहरा सदमा लगा है। किसी के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। बता दे पल्लवी डे मन माने ना में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। उनकी को-स्टार अनामित्रा बताब्याल इस खबर के बाद से सदमे में है। उनका कहना है कि 2 दिन पहले ही उन्होंने पल्लवी के साथ शूटिंग की थी, ऐसे में उनके लिए यह खबर विश्वास करने लायक नहीं है।

Pallavi Dey Suicide

पल्लवी के कई अन्य को-स्टास का कहना है कि 2 दिन पहले जब शूटिंग में शामिल हुई थी, तो यह जरूर लग रहा था कि वह उदास है और परेशान है, लेकिन अब उनकी आत्महत्या की खबर पर विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।