इस गंभीर बीमारी से जूझ चुकीं है Neha Kakkar, कभी हो गई थी ऐसी हालत

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 11 मई 2022, 11:10 पूर्वाह्न

आज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। नेहा कक्कड़ का नाम आज देश में है, बल्कि दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान रखता है और इसकी वजह है उनकी आवाज, उनका संगीत और संगीत के प्रति उनका प्रेम… नेहा कक्कड़ ने लोगों के दिलों में अपनी जगह अपनी आवाज और अपने संगीत के दम पर कामाई है। भले ही आज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Medical Illness) अपनी मेहनत और अपने संगीत के दम पर ऊंचाइयों के मुकाम पर पहुंच गई हो, लेकिन एक दौर में उनकी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से गुजरी है।

Neha Kakkar

इस गंभीर बीमारी से जूझ चुकी है नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ जब भी कैमरे के सामने नजर आती है, वह हमेशा मुस्कुराती रहती है। नेहा के चेहरे से स्माइल बेहद कम ही मौकों पर हटती दिखती है। ऐसे में हंसती मुस्कुराती नेहा के लिए जिंदगी का एक पड़ाव काफी मुश्किलों से भरा था और यह वह दौर था, जब नेहा गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। उनकी इस बीमारी के बारे में उन्होंने कभी जिक्र नहीं किया था, लेकिन पिछले साल एक मौके पर उन्होंने अपनी इस बीमारी का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था।

Neha Kakkar

एंग्जाइटी से हो गई थी हालत खराब

नेहा कक्कड़ ने पिछले साल अपनी जिंदगी से जुड़े एक ऐसी राज का खुलासा किया, जिसे सुनने के बाद फैंस को बहुत तगड़ा झटका लगा था। नेहा कक्कड़ ने बताया था कि वह एंग्जाइटी का शिकार हो चुकी है। साथ ही उन्हें थायराइड भी था। नेहा कक्कड़ ने कहा कि मैंने चिंता और तनाव की समस्या का सामना बड़ी मुश्किल से किया था।

Neha Kakkar

सिंगर ने बताया कि मैंने एंग्जाइटी का सामना किया, जिसके बाद जैसे तैसे मैंने अपने आप को संभाला और उस मुकाम पर खुद को खड़ा किया, जहां मैं आज हूं… मेरे लिए यह सफर आसान नहीं था। इसके लिए मैनें बहुत मेहनत की है।

नेहा का नया गाना मचा रहा है धमाल

बता दे नेहा कक्कड़ के हाल ही में कई नए गाने रिलीज हुए हैं, जिनमें से उनका एक नया गाना ला ला ला खासा सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने में नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत के साथ नजर आई हैं। बता दे नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत भी एक मशहूर पंजाबी सिंगर है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।