Harnaaz Sandhu के ट्रांसफॉर्मेशन पर दिल हारे फैन, मोटी कहने वालों की बोलती बंद!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 मई 2022, 10:58 पूर्वाह्न

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू (Miss Universe Harnaaz Sandhu) को बीते दिनों उनके बढ़े वजन के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उनके बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग(Harnaaz Sandhu Troll) भी झेलनी पड़ी थी। वही ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद हरनाज संधु ने अपने नए वीडियो (Harnaaz Sandhu Transformation Video( से उनकी बोलती बंद कर दी है। अपने इस नए वीडियो में हारनाज संधू गजब के ट्रांसफॉरमेशन (Harnaaz Sandhu Transformation) में नजर आई हैं। उनके ट्रांसफॉरमेशन को देखने के बाद हर कोई दंग रह गया।

Harnaaz Sandhu

Harnaaz Sandhu का ट्रांसफॉर्मेशन

हरनाज संधू ने यह वीडियो अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में हरनाज लाल रंग के आउटफिट में अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को घायल करती नजर आई है। इस वीडियो में हरनाज ने हाई स्लीट गाउन पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत, ग्लैमरस और हॉट रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harnaaz Kaur Sandhu (@harnaazsandhu_03)

खास बात यह है कि इस वीडियो में हरनाज संधू का ट्रांसफॉरमेशन साफ नजर आ रहा है। ऐसे में उनके बदले अंदाज को देखने के बाद उनके इस वीडियो पर कमेंट की बाढ़ आ गई है। लोग अलग-अलग अंदाज में हरनाज की खूबसूरती और उनके जबरदस्त जलवे की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। हरनाज के इस नए वायरल वीडियो से यह तो साफ है कि उन्होंने अपने ट्रांसफॉरमेशन से रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।

Harnaaz Sandhu
Image Credit- Social Media

बता दे हरनाज ने 2021 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने सर पर सजाते हुए दो दशक बाद भारत को यह उपलब्धि दिलाई है। 21 साल की हरनाज संधू 21 साल बाद भारत को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाने में कामयाब हुई थी। मालूम हो कि इससे पहले साल 2020 में भारत की ओर से लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।