वाह सोनू सूद! गर्मी में सड़क पर फनी अंदाज में खुद लोगों को पिलाया गन्ने का जूस, Viral हुआ Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 मई 2022, 9:58 पूर्वाह्न

सोनू सूद (Sonu Sood) का नाम बीते काफी लंबे समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल लॉकडाउन (Lockdown) में लोगों के मददगार मसीहा के तौर पर उबरे सोनू सूद लोगों के बीच खासा चर्चाओं (Sonu Sood Help People) का विषय बने रहते हैं। वहीं अब सोनू सूद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया (Sonu Sod New Video Viral) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आम लोगों के बीच गन्ने का जूस निकालते (Sonu Sood Offer Juice to People) और उन्हें पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। सोनू सूद के इस नए वीडियो को देख एक बार फिर फैंस उनके मुरीद बन गए हैं और जमकर एक्टर के इस सेवा भाव की तारीफ कर रहे हैं।

Sonu Sood

जूस वाले बनें सोनू सूद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सोनू सूद का यह वीडियो उनका लेटेस्ट वीडियो है। वीडियो में उनके आसपास भीड़ का हुजूम दिख रहा है। वहां मौजूद सभी लोग उनकी बातों को गौर से सुनते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्टर बता रहे हैं कि वह जब शिरडी आते हैं, तो लोग उनकी खूब सेवा करते हैं। वो गन्ने का जूस पीने का जिक्र भी करते हैं।

Sonu Sood Offer Juice to People

वीडियो में जिस अंदाज से सोनू सूद गन्ने का जूस निकालते नजर आ रहे हैं, इससे यह साफ है कि सोनू को पता है कि आखिर गन्ने का जूस कैसे निकाला जाता है। नेटीजंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और लोग एक बार फिर से उनकी तारीफ करते हुए उन्हें रियल हीरो का टैग पहना रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

बता दे यह वीडियो खुद सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- कोई गन्ने का जूस पीना चाहता है? वह एक गिलास जूस पर एक गिलास जूस मुफ्त देने का वादा कर रहे हैं। बता दे सोनू सूद का यह वीडियो शेयर करने का मकसद छोटे व्यवसाय और इससे जुड़े लोगों को मदद करना और उन्हें बढ़ावा देना है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।