कपिल शर्मा ने नवाजुद्दीन के बंगले ‘नवाब’ को लेकर पूछा सवाल, क्या आपके पास है इसका जवाब?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 अप्रैल 2022, 3:16 अपराह्न

कपिल शर्मा (Kapil Sharma Show) के शो में हर हफ्ते ह्यूम्र का जबरदस्त तड़का लगता है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी मजेदार बातों से हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। यही वजह है कि कपिल शर्मा को कॉमेडी की दुनिया का किंग (Comedy King Kapil Sharma) कहा जाता है। कपिल शर्मा के अपकमिंग एपिसोड में हीरोपंती 2 (Heropanti 2) की पूरी कास्ट टीम मस्ती करने और अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचती है। इस दौरान कपिल के शो में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), तारा सतुरिया (Tara Sutaria) और नवाज़ुद्दीन सिद्धकी (Nawazuddin siddiqui) फिल्म निर्माता अहमद खान (Ahemad Khan) के साथ शो का हिस्सा बनेंगे। कपिल के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर के बारे में मजेदार बातें करते नजर आ रहे हैं।

Nawazuddin Siddiqui And Kapil Sharma

कपिल ने नवाज के नवाब पर ली चुटकी 

दरअसल कपिल शर्मा नवाज़ुद्दीन सिद्धकी के आलीशान बंगले को लेकर चुटकी लेते हुए उनसे पूछते हैं, कि क्या आपको अपने व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट की तरह नहीं फील होता। नवाजुद्दीन सिद्दीकी हालांकि वीडियो में इसका जवाब देते नजर नहीं आ रहे। वह हंसकर इसकी प्रतिक्रिया देते हैं। इसके आगे कपिल कहते हैं कि- अगर बंदा कोई नई सफेद शर्ट भी सिलवाता है, तो वो आगे पीछे देख कर संभल कर रहता है कि कहीं गंदी ना हो जाए… और आपने तो पूरा बंगला ही सफेद बना लिया। क्या आप कबूतर उड़ाने छत पर जाते हैं… कपिल की यह बात सुनकर मौजूद सभी लोग जोर से ठहाके लगाने लगते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा कहते हैं- नवाजुद्दीन भाई ने हाल ही में एक कमाल का बंगलो बनाया है। यह पूरा वाइट कलर का है, जिसे हम सब ने देखा है। कपिल आगे कहते हैं- इस व्हाइट हाउस में जब आप अंदर बैठे होते हो, तो घर में आपको ऐसी फीलिंग नहीं आती कि आपुन ही प्रेसिडेंट है…

Nawazuddin Siddiqui House Nawab

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में अपने नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी और उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने इस ड्रीमहाउस को बनाने के लिए कितनी मेहनत की है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस घर की चर्चा बीते कई महीनों से लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती नजर आ रही है। बता दे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने घर का नाम नवाब रखा है, जिसकी खूबसूरती देखते बनती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।