एक्ट्रेस ने शेयर किया अपना डिलीवरी वीडिया, बताया- बेटे को जन्म देते वक्त ऐसी हो गई थी हालत, देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 24 अप्रैल 2022, 9:28 पूर्वाह्न

टेलीविजन सीरियल इश्कबाज (Isaqbaaz) फेम एक्टर नकुल मेहता (Nakul Mehta) और उनकी पत्नी जानकी पारेख (Jankee Parekh) इन दिनों अपने बेटे सूफी (Nakul Mehta And Jankee Parekh Son Sufi) के साथ खासा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं और हर दिन अपने बेटे के क्यूट अंदाज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इस कड़ी में अब जानकी पारेख ने अपनी डिलीवरी का एक वीडियो (Jankee Parekh Delivery Video) शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Jankee Parekh Delivery Video

एक्ट्रेस ने शेयर किया डिलीवरी वीडियो

खास बात यह है कि जानकी पारेख द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वह अपनी प्रेगनेंसी से लेकर सोनोग्राफी और बच्चे के जन्म से लेकर वह कितना बड़ा हो गया इस पूरी बात की जानकारी देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जानकी ने अपनी डिलीवरी रूम की झलक भी शेयर की है। साथ ही दिखाया है कि उनके बेटे के पहले स्पर्श के दौरान वह कितनी भावुक हो गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jankee Parekh Mehta (@jank_ee)

जानकी पारेख ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- जिस दिन मैं तुमसे मिली मेरी जिंदगी बदल गई… जिस तरह से तुम मुझे महसूस कर आते हो, उसे समझना मुश्किल है। तुम मुझमें एक खास तरह से मुस्कुराते हो, तुम मुझे हर एक दिन और ज्यादा प्यार करते हो।

Jankee Parekh Delivery Video

बता दे नकुल और जानकी के बेटे का जन्म 3 फरवरी 2021 को हुआ था। इसके बाद से जानकी ने कई बार बेटे के खूबसूरत अंदाज और क्यूट मोमेंट की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।