झरने की नीचे सफेद साड़ी में नहाते हुए बटोरी थीं सुर्खियां, ‘एक दाग-एक रात’ के बाद गुमनामी में खो गई ये एक्ट्रेस

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 13 अप्रैल 2022, 6:02 अपराह्न

बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) की दुनिया जितनी चकाचौंध से भरी नजर आती है, असल में यह उतनी ही सस्पेंस से भी भारी है। इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने कभी एक फिल्म से रातों-रात स्टारडम का आसमान छुआ तो अगले ही पल वह इंडस्ट्री से गायब हो गए और दुबारा कभी पीछे मुड़कर इंडस्ट्री का रुख नहीं किया। ऐसे चेहरों की लिस्ट में एक चेहरा राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Mailli) की एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini Aka Yasmeen Joseph) का भी है।

Mandakini

एक फिल्म ने रातों-रात बना दिया स्टार

राम तेरी गंगा मैली में बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी ने रातों-रात सभी को अपना दीवाना बना दिया था। सफेद साड़ी में नजर आई मंदाकिनी ने अपने बोल्ड अंदाज से न सिर्फ लोगों को घायल किया, बल्कि फिल्म को हिट करने का श्रेय भी उन्हीं के नाम रहा।

Mandakini

डेब्यू के साथ छा गई थी मंदाकिनी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी खूबसूरती की बात आती है, तो मंदाकिनी का जिक्र जरूर होता है। आज भी लोग खूबसूरती के लिए मंदाकिनी को याद करते हैं। एक्ट्रेस मंदाकिनी को 22 साल की उम्र में राज कपूर ने अपनी फिल्म में ब्रेक दिया था। यह फिल्म साल 1985 में आई थी। इस फिल्म से ना सिर्फ मंदाकिनी को एक स्टार की पहचान मिली, बल्कि साथ ही उन्होंने फिल्म फेयर में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी अपने नाम किया।

Mandakini

लाखों लोगों का दिल अपनी एक ही फिल्म से जीतने वाली मंदाकिनी इस फिल्म के बाद कुछ और फिल्मों में नजर आई, लेकिन जल्द ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। ऐसे में हर कोई हैरान था कि करियर की शुरुआत में नाम, शोहरत, बुलंदी, सफलता सब की झलक देखने के बाद भी आखिर एक्ट्रेस अचानक गायब क्यों हो गई।

जब दाउद के साथ जुड़ा नाम

अपने छोटे से फिल्मी करियर में मंदाकिनी ने 45 फिल्मों में काम किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें फिल्म मिलना बंद हो गया था। कहा जाता है इसके पीछे का कारण अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम थे। 90 के दशक में हर किसी को अपनी नीली आंखों से घायल करने वाली मंदाकिनी के प्यार में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गिरफ्तार हो गए थे। मंदाकिनी और दाऊद को कई बार एक साथ सपोर्ट भी किया गया था। दोनों के लव अफेयर की चर्चा हुई, तो मंदाकिनी भी खुलकर उनके साथ नजर आने लगी और इंडस्ट्री में तहलका मच गया।

Mandakini

वहीं साल 1996 में मुंबई ब्लास्ट में दाऊद का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया। इस दौरान मंदाकिनी से भी काफी पूछताछ हुई। घटना के बाद एक्ट्रेस को ना सिर्फ फिल्म मिलनी बंद हो गई, बल्कि वह खुद भी मीडिया के कैमरे से दूर रहने लगी। साल 1996 में मंदाकिनी को आखरी बार जोरदार फिल्म में देखा गया था।

Mandakini

सोशल मीडिया पर आज भी है इनके जलवे

हाल फिलहाल मंदाकिनी सिल्वर स्क्रीन की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हर दिन अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फैंस से जुड़ी रहती है। मंदाकिनी के लुक और स्टाइल में भले ही बदलाव हुआ हो, लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी जस की तस बरकरार है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।