टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर नन्ही परी (Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee Become Parents) ने दस्तक दी है। शादी के 11 साल बाद 3 अप्रैल को देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। फाइनली यह कपल पेरेंट्स कपल बन गया है और उन्होंने इस खुशखबरी (Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee Baby Girl) को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया है, जिसके बाद से फैंस लगातार दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं और बधाइयां दे रहे हैं।
मां बनी देबिना बनर्जी
एक्टर गुरदीप चौधरी ने अपनी इस खुशखबरी को साझा करने के लिए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने अपनी गुड न्यूज़ दी है। इस वीडियो में गुरमीत और देबिना के हाथों में उनकी न्यू बोर्न बेबी का हाथ नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- पूरी कृतज्ञता के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का स्वागत इस दुनिया में करते हैं, 3.4.2022… आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।
View this post on Instagram
गुरमीत और देबिना के इस पोस्ट पर अब तक लाखों फैंस प्यार बरसा चुके हैं। वहीं बधाई देने का वालों का सिलसिला अभी भी जारी है। बता दे गुरमीत को बधाई देने वालों में गौहर खान, हिना खान, रश्मि देसाई, हंसिका मोटवानी जैसे कई सेलिब्रिटी इसका नाम भी शामिल है। नेटिजंस वीडियों पर लगातार कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
बता दे कुछ दिन पहले ही देबिना ने अपने बेबी शावर की तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरी थी। इन तस्वीरों में देबिना एकदम ब्राइडल लुक में नजर आई थी। मालूम हो कि देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने साल 2011 में शादी की थी। उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं और 11 साल के लंबे इंतजार के बाद उनके घर नन्ही परी का स्वागत हुआ है।