एक्सीडेंट के बाद कच्चा बादाम सिंगर के होश आए ठिखाने, बोले बादाम ही बेचूंगा- सेलिब्रिटी नहीं बनना !

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 मार्च 2022, 5:38 अपराह्न

कच्चा बादाम (Kacha Badam) फेम सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badhkar) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी वह अपनी गाने को लेकर सुर्खियों में आते हैं, तो कभी अपने बयानों (Bhuban Badhkar Statement) को लेकर… भुबन का अभी पिछला बयान ही लोगों के दिमाग से नहीं उतरा था, कि उन्होंने एक और नया बयान (Bhuban Badhkar Apologizes) दे दिया। हालांकि यह बात अलग है कि इस बार उन्होंने अपने पिछले बयान पर माफी भी मांगी है।

Bhuban Badhkar

अब पूरी तरह से ठीक है भुबन बड्याकर

याद दिला दे कुछ दिन पहले ही भुबन बड्याकर का एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान वह कार चलाना सीख रहे थे, कि तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब वह पूरी तरह से ठीक बताए जा रहे हैं और इस एक्सीडेंट में उन्हें किसी तरह की कोई गंभीर चोट भी नहीं आई है।

Bhuban Badhkar

कच्चा बदाम के बाद भुबन बड्याकर का एक गाना भी आ गया है, जिसकी रिकॉर्डिंग पश्चिम बंगाल के बोलपुर के गोधूलि स्टूडियो में हुई है। इसके अलावा भुबन को हाल ही में सौरव गांगुली के टेलीविजन शो दादागिरी में भी बुलाया गया था, जहां उन्हें सम्मानित किया गया।

भुबन बड्याकर मे मांगी माफी

वहीं बीते दिनों भुबन बड्याकर ने एक बयान देते हुए हंगामा मचा दिया था। उन्होंने कहा था कि- वह एक सेलिब्रिटी है और एक सेलिब्रिटी के तौर पर कच्चा बादाम बेचना उनके लिए शर्म की बात होगी। इस बयान के बाद उन्हें चौतरफा किरकिरी झेलनी पड़ी थी। वहीं अब अपने इस बयान से माफी मांगते हुए उन्होंने कहा है कि उनको पता नहीं था कि सेलिब्रिटी क्या होता है…वह जरूरत पड़ी तो फिर से कच्चा बदाम बेचेंगे।

Bhuban Badhkar

भुबन बड्याकर ने इस दौरान अपने बयान में कहा कि मुझे नहीं पता कि सेलिब्रिटी का मतलब क्या होता है। आज सब मेरे साथ है, ये लोग जिस दिन उनकी जिंदगी से चले जाएंगे और उस समय उन्हें जरूरत होगी तो वह फिर बादाम बेचेंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।