रियल गंगूबाई की खूबसूरती क सामने आलिया भट्ट कहीं नहीं टिकती, देखें गंगूबाई की अनदेखी तस्वीरें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 मार्च 2022, 9:04 पूर्वाह्न

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) इन दिनों टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनी हुई है। इस फिल्म के डायलॉग और गाने सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर छाए हुए हैं। सिनेमाघरों में इस फिल्म के रिलीज होने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड पटाका गर्ल आलिया भट्ट के फैन उनके मुरीद हो गए हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt In Gangubai Kathiawadi) ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म में जान डाल दी है। आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने हर लुक में परफेक्ट नजर आ रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट ने जिनका किरदार निभाया है, वह असल जिंदगी में कैसी (Real Gangubai Kathiawadi) दिखती है?

Real Life Gangubai

कौन है असली गंगूबाई काठियावाड़?

आलिया भट्ट का दमदार किरदार और खूबसूरत अंदाज देख लोग असली गंगूबाई को देखना चाहते हैं। ऐसे में हाल ही में रियल लाइफ गंगूबाई की तस्वीर सामने आई है। बड़े पर्दे पर रील लाइफ में नजर आई गंगूबाई रियल लाइफ में बेहद खूबसूरत है। गंगूबाई काठियावाड़ी की रियल फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Real Life Gangubai

रियल लाइफ गंगूबाई काठियावाड़ी का रियल नाम गंगा जगजीवनदास काठियावाड़ है। तस्वीरों में आप उनकी खूबसूरती देख सकते हैं। उनकी खूबसूरती के आगे आलिया भट्ट भी फीकी नजर आ रही हैं। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी के किरदार में पूरी रंग गई हैं। फिल्म का हर डायलॉग उनपर जच रहा है और आलिया का हर एक्शन देखकर वह कंप्लीट लेडी डॉन नजर आ रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन, शांतनु महेश्वरी, हुमा कुरैशी, पार्थ समथान और सीमा पाहवा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

रियल लाइफ गंगूबाई के चेहरे पर काले निशान और माथे की लाल बिंदी को आलिया भट्ट ने हुबहू फिल्म में कॉपी किया है। गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी एक रियल लाइफ पर आधारित एवं प्रेरित है। इस फिल्म की स्टोरी में एक मासूम लड़की की कहानी को दिखाया गया है, कि कैसे कम उम्र में उसे वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया जाता है और इसके बाद वह लड़की आगे चलकर वेश्यालय की मालकिन और मुंबई के डॉन बनती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।