पिता बनें सिंगर Aditya Narayan, पत्‍नी Shweta Agarwal ने बच्चे को दिया जन्‍म

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 मार्च 2022, 3:53 अपराह्न

बॉलीवुड सिंगर एक्टर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल (Aditya Narayan And Shweta Agarwal) लंबे इंतजार के बाद माता-पिता बन (Aditya Narayan And Shweta Agarwal Become Parents) गए हैं। आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके घर में नन्ही परी (Aditya Narayan And Shweta Agarwal Baby Gilr) ने 24 फरवरी 2022 को जन्म लिया है। बता दे बच्ची का जन्म मुंबई के सबअर्बन नर्सिंग होम में हुआ।

Aditya Narayan And Shweta Agarwal

पापा बनें आदित्य नारायण

अपनी खुशी को आदित्य नारायण में मीडिया चैनल से साझा करते हुए बताया कि- मुझे सभी कह रहे थे कि मेरे घर में बेटे का जन्म होगा, लेकिन मैं शुरू से ही प्रार्थना कर रहा था कि मुझे बेटी के रूप में भगवान का आशीर्वाद मिलें। मुझे लगता है कि एक पिता हमेशा अपनी बेटी से ज्यादा करीब होते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे घर में बेटी का जन्म हुआ है। श्वेता और मैं पेरेंट्स क्लब में शामिल होकर बहुत ब्लैस्ट महसूस कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditya Narayan Jha (@adityanarayanofficial)

आदित्य नारायण ने अपनी बेटी के जन्म के पलों को साझा करते हुए बताया कि- जिस समय श्वेता की डिलीवरी हो रही थी, मैं सिर्फ महिलाओं की स्ट्रैन्थ के बारे में सोच रहा था। एक महिला ही होती है जिसमें इतनी शक्ति और धैय होता है कि वह इस दर्द से गुजरे और बच्चे को इस दुनिया में लेकर आए… मेरा प्यार और सम्मान श्वेता के लिए है।

Aditya Narayan And Shweta Agarwal

अपनी बेटी के जन्म पर आदित्य नारायण ने उसके लिए पहले ही सपने संजोना भी शुरू कर दिया है। दरअसल आदित्य नारायण ने बताया कि बच्चे की म्यूजिकल जर्नी शुरू हो गई है। मैंने अपनी बेटी के लिए गाना गाना भी शुरू कर दिया है। मेरी बेटी के डीएनए में म्यूजिक है। मेरी बहन ने भी बेटी को म्यूजिक प्लेयर वाला खिलौना ही गिफ्ट किया है। मेरी नानी और दादी भी मेरी बेटी को लेकर बहुत एक्साइटेड है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरे आस-पास इतनी सारी महिलाएं हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।