Malaika Arora ने शेयर की वर्क आउट की तस्वीरें, बताया अपने लाइफ का बड़ा सीक्रेट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 मार्च 2022, 1:48 अपराह्न

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर वायरल होता हर अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया (Malaika Arora Instagram) पर वायरल होता हर अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। यही कारण है कि मलाइका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग (Malaika Arora Viral Photos) काफी लंबी है। मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस वीडियो और फोटोज को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। वही अब अपने चाहने वालों के लिए मलाइका अरोड़ा ने अपने फिटनेस (Malaika Arora Fitness Photos) अंदाज की कुछ नई तस्वीरें शेयर की है, जिसे देख एक बार फिर फैंस उनके फिटनेस अंदाज के कायल हो गए हैं।

Malaika Arora

वायरल हुआ मलाइका का योग अवतार

मलाइका अरोड़ा के फिटनेस अंदाज और उनके हेल्दी लाइफ़स्टाइल को लोग खासा पसंद करते हैं। 48 की मलाइका के लाइफस्टाइल के लाखों लोग दीवाने हैं। वही हाल में है मलाइका द्वारा शेयर की गई उनकी नई तस्वीरें उनके हार्ड वर्कआउट की कहानी बता रही है। मलाइका इन सभी तस्वीरों में वर्कआउट करती और जबरदस्त योग पोज देती नजर आ रही है।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने अपने इस पोस्ट में 3 तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा- नेट पर आओ और अपने लिए हर रोज इसे करो… अपने फिजिकल हेल्थ के लिए, अपने मेंटल हेल्थ के लिए, अपने इमोशनल हेल्थ के लिए, अपने रिचुअल हेल्थ के लिए, कंसिस्टेंसी सीक्रेट है और कुछ नहीं… क्या आपने आज अपने योग प्रैक्टिस की है?

Malaika Arora

इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने अपने इस पोस्ट में #Malaikamoveoftheweek हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। मलाइका के फिटनेस अंदाज की यह तस्वीरें शेयर होने के साथ ही वायरल हो गई है। अब तक यह तस्वीर 2 लाख से ज्यादा लाइक और कमैंट्स का आंकड़ा पार कर चुकी है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।