बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) को इंडस्ट्री की चांदनी कहा जाता था। श्रीदेवी जब भी सिल्वर स्क्रीन (Sridevi Movies) पर नजर आई उन्होंने अपने अभिनय से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा (Sridevi Death) कह दिया। उनके निधन की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। रिपोर्ट की माने तो कार्डियक अरेस्ट के चलते श्रीदेवी का निधन हुआ था। श्रीदेवी फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boni Kapoor) की पत्नी है। साल 1996 में बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शादी की थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां जाहन्वी कपूर (Jahnvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) है।
दो सोतेले बच्चों की मां भी थी श्रीदेवी
श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है। उनकी बेटी जाहन्वी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा श्रीदेवी और बोनी की दूसरी बेटी खुशी कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। श्रीदेवी श्रीदेवी दो और बच्चों की मां है। इसके अलावा उनके बेटे का नाम अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी बेटी का नाम अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) है। मालूम हो कि यह दोनों उनके सौतेले बच्चे हैं।
श्रीदेवी संग अर्जुन के नहीं थे अच्छे संबंध
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी के बच्चे हैं। मोना शौरी के निधन के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी। कहा जाता है कि अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी को कभी मां कहकर नहीं बुलाया था। इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है कि दोनों के बीच कभी खास अच्छे संबंध भी नहीं रहे।
ये हैं श्रीदेवी का पूरा परिवार
श्रीदेवी फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की पत्नी है। इसके अलावा भी कपूर परिवार में सभी का इंडस्ट्री से खासा नाता है। बोनी कपूर के दो भाई हैं जिनका नाम अनिल कपूर (Anil Kapoor) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) है। अनिल और संजय दोनों श्रीदेवी के देवर है। अनिल कपूर इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं है और संजय कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर है।
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी इंडस्ट्री में काफी बड़ा चेहरा है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। इसके अलावा रिहा कपूर और एक्टर हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) भी श्रीदेवी के परिवार का हिस्सा है। श्रीदेवी इन दोनों की चाची लगती है। सोनम, रिहा (Reha Kapoor) और हर्षवर्धन तीनों अनिल कपूर और सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) के बच्चे हैं।
मिथुन संग रह चुके हैं श्रीदेवी के चर्चे
ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि बोनी कपूर से पहले श्रीदेवी का नाता बॉलीवुड इंडस्ट्री के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के साथ था। दोनों के लव अफेयर की चर्चा इस कदर सुर्खियों में थी कि मिथुन चक्रवर्ती की पारिवारिक जिंदगी में कलह मच गया था। हालांकि साल 1988 में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद श्रीदेवी की मुलाकात बोनी कपूर से हुई और उन्होंने अपने नए जीवन की शुरुआत प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ की।
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।