‘कच्चा बादाम’ के बाद अब ‘अमरुद’ बेचने वाले का वीडियो हुआ वायरल, फेमस हुआ ये ‘ठेलेवाला’

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 फरवरी 2022, 10:56 पूर्वाह्न

इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है और ये वीडियो है कच्चा बादाम (Kacha Badam Video) बेचने वाले का… बंगाल के रहने वाले भुबन बादायकर (Bhuban Badaykar) ने सड़क पर मूंगफली बेचते हुए एक गाना गाया और यह गाना सोशल मीडिया के जरिए पापुलैरिटी के एक नए आयाम छूता नजर आ रहा है। वहीं अब इस गाने की तर्ज पर अमरुद बेचने वाले एक बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह अमरुद बेचने वाले दादाजी ना सिर्फ अमरूद (Guava Seller Video Viral) की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, बल्कि साथ ही अनोखे अंदाज में गाना भी गुनगुना रहे हैं।

'अमरुद' बेचने वाले का वीडियो

वायरल हुआ अमरुद वाले का गाना

सोशल मीडिया पर कब क्या ट्रेंड करने लग जाए, यह समझ पाना जरा मुश्किल है। हर दिन यहां कुछ ऐसे अतरंगी वीडियो ट्रेंड कर जाते है, जिसे समझना थोड़ा सा मुश्किल है। बीते साल सोशल मीडिया पर झारखंड के सहदेव दिर्दो का बचपन का प्यार गाना टॉप ट्रेंड का हिस्सा रहा था। वही इस साल बंगाल के मूवी बेचने वाले का गाना कच्चा बादाम टॉप ट्रेंड का हिस्सा बना हुआ है। इस बीच अब अमरुद वाले अंकल का वीडियो काफी लोकप्रियता बटोर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bihari Voice (@biharivoicenews)

अमरुद वाले का यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अमरुद बेचने वाला अनोखे ही अंदाज से अपने अमरूद की तारीफ में गाने के साथ कसीदे पढ़ता नजर आ रहा है। अमरुद वाले ने कुछ इस अंदाज में अपने अमरूद की तारीफ की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो महज 27 सेकंड का है, लेकिन अब तक यह कई हजारों के व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है।

27 सेकेंड के इस वीडियो को लेकर लोग यह जता रहे हैं कि यह भी कच्चा बादाम की तरह ही फेमस होने वाला है। लोग इस पर अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं और हरे-भरे अमरुद बेचने वाले अंकल के गाने की तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद कच्चा बादाम से इसका कंपैरिजन करते हुए इसे तेजी से वायरल किया जा रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।