अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए ‘बप्पी दा’, जाने कितनी प्रोपर्टी के मालिक थे सिंगर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 फरवरी 2022, 3:43 अपराह्न

बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर कंपोजर बप्पी लहिरी का निधन (Bappi Lahiri Death) हो गया है। 69 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के एक निजी अस्पताल में बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri Died) ने अंतिम सांस ली। बप्पी लहिरी को 80 और 90 के दशक का रॉकस्टार कहा जाता है। अपने सुर संगीत के सफर में बप्पी लहिरी ने कई ब्लॉकबस्टर का गाने (Bappi Lahiri Famous Song) दिए। उनके गाने उनकी सबसे बड़ी पहचान थे। इसके अलावा बप्पी लहिरी की एक और पहचान थी, उन्हें गोल्डमैन (Goldman Bappi Lahiri) कहा जाता है।

बप्‍पी लहरी

गोल्डमैन बप्पी लहिरी का निधन

बप्पी लहिरी को गोल्ड यानी सोने से प्यार (Bappi Lahiri Godl Love Story) है। वह हर जगह सोने की मोटी मोटी चैन और अंगूठियां पहन कर ही आते जाते थे। बप्पी लहरी म्यूजिक के साथ-साथ सोने के आभूषण पहनने को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहते थे। एक बार बप्पी लहिरी से जब उनके सोने से लगाव की वजह पूछी गई, तो उन्होंने बताया कि- पॉप स्टार एल्विस प्रेसली से काफी प्रभावित है।

बप्‍पी लहरी

बप्पी दा ने बताया- प्रेसली अपने शो के दौरान सोने की चेन पहनते थे। प्रेसली को देखकर वह सोचते थे कि जीवन में सफलता पाने के बाद वह भी अपनी पहचान बनायेंगे। बप्पी दा ने बताया- प्रेसली से प्रभावित होकर ही उन्होंने सोना पहनना शुरू किया और वह उसे लकी मानने लगे।

Bappi Lehiri

करोड़ों की दौलत छोड़ गए है बप्पी लहिरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बप्पी दा अपने पीछे करीबन 22 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। बप्पी दा हर फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपए चार्ज करते थे। इसके अलावा उनके एक घंटे के लाइव परफॉर्मेंस के लिए वह 20 से 25 लाख रुपए चार्ज करते थे। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं, कि बप्पी दा देश में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले लोगों में से थे।

 Bappi Lahiri

बप्पी दा की सालाना कमाई 2.2 करोड़ रुपए की थी। उनकी पर्सनल इन्वेस्टमेंट करीबन 11.3 करोड रुपए की थी। बप्पी दा के पास मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते थे। इस घर को उन्होंने साल 2001 में खरीदा था। उनकी कुल अनुमानित संपत्ति 3.5 करोड़ रुपए की है। उनके पास कारों का भी अच्छा कलेक्शन था। बप्पी दा के पास बीएमडब्ल्यू और ऑडी सहित कुल 5 गाड़ियां थी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।