60 साल का दिहाड़ी मजदूर ऐसे बन गया स्टाइलिस मॉडल, एक फोटोग्राफर ने बदल दी किस्मत

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 फरवरी 2022, 9:08 अपराह्न

किस्मत बड़ी कमाल की चीज होती है…इस बात में कोई दो राय नहीं है। किस्मत चाहे तो रंक को राजा और राजा को रंक बना सकती है। किस्मत ने यही खेल केरल के कोच्चिकोड में रहने वाले 60 साल के एक मजदूर के साथ खेला है। यह 60 साल का दिहाड़ी मजदूर मम्मिका (Laborer Mammikka ) आज एक मॉडल बन गया है। मम्मिका की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर टॉप ट्रेंड (Laborer Mammikka Become Model) का हिस्सा बनी हुई हैं और यह शख्स अपने ग्लैमर लुक से इंटरनेट की दुनिया में तहलका भी मचा रहा है।

Laborer Mammikka become Social Media Star

दिहाड़ी मजदूर बना मॉडल

मम्मिका के लेटेस्ट फोटोशूट (Laborer Mammikka Photoshoot) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके मेकओवर को लोग खासा पसंद कर रहे हैं और उनकी किस्मत की मिसाल देते भी नहीं थक रहें। मम्मिका ने हाल ही में एक लोकल फर्म के प्रमोशन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें वह बेहद शानदार लुक में नजर आए है। इस दौरान उन्होंने एक शानदार सूट पहना है और हाथ में आईपैड लिए हुए फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं।

Laborer Mammikka become Social Media Star

मजदूर मम्मिका का हुआ मेकओवर

दिहाड़ी मजदूर से मॉडल बने मम्मिका की कहानी के असली राइटर फोटोग्राफर शारिक वायलिल है, जिनकी नजर जब एक दिहाड़ी मजदूर पर पड़ी तो उन्होंने ना सिर्फ उनकी प्रतिभा को भांपा, बल्कि फैसला कर लिया कि वह इस मजदूर को एक नया लुक देकर लोगों के सामने लाएंगे। आज इसी का नतीजा है कि मम्मिका अपने लोकल लेवल तो छोड़ मॉडल बन चुके हैं। इतना ही नहीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।

Laborer Mammikka become Social Media Star

बता दे बीते दिनों फोटोग्राफर शारिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मम्मिका की एक तस्वीर शेयर की थी, जो एक्टर विनायकन से काफी मेल खाती थी। उनके शेयर करने के बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।

इसी दौरान फोटोग्राफर शारिक के पास नए असाइनमेंट आये तो उनके जेहन में ख्याल आया कि वह इसके लिए मम्मिका को साइन करेंगे। उन्होंने बिना देर किए मम्मिका को अपने कॉन्ट्रैक्ट के लिए साइन कर लिया। इस असाइनमेंट के बारे में पूरी जानकारी उन्होंने मम्मिका मेक ओवर के बाद साझा की।

बता दे मम्मिका के मेकओवर आर्टिस्ट मजनस है। इसके साथ ही आशिक फुआद और शबीब वायलिल उनके मेकअप आर्टिस्ट रहे। मम्मिका अपनी सफलता से बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें अपनी नौकरी के साथ-साथ इस काम के ऑफर आते रहे तो वह मॉडलिंग जरूर करेंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।