ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपने घर आई इस खुशखबरी को हाल ही में फैंस के साथ साझा करते हुए बताया था कि- दोनों सरोगेसी के जरिए पेरेंट (Priyanka Chopra and Nick Jonas Become Parents) बने हैं। वही माता-पिता बनने के बाद अब निक जोनस ने अपना पहला पोस्ट (Nick Jonas First Post) साझा करते हुए बताया है कि- आजकल उनका सुबह का मूड कैसा होता है और उनकी सुबह कैसे गुजरती है।
निक जोनस का वीडियो हुआ वायरल
हॉलीवुड सिंगर निक जोनस लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर नहीं आ रहे थे। वही पिता बनने के बाद निक जोनस ने अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जो उनके शेयर करने के बाद ही तेजी से वायरल होने लगा है। इस दौरान निक जोनस ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने सुबह के मोड़ का खुलासा किया है।
निक जोनस अपनी इस वीडियो में अपनी सुबह की कॉफी का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके हाथ में कॉफी का एक मग है, जिससे चुस्की लेते हुए उन्होंने इस पूरे वीडियो बनाया हैं। वीडियो में एक आवाज सुनाई देती है जो उनसे सवाल करती है- सुबह उठने के बाद आपको कैसा एहसास होता है? इस सवाल के जवाब में निक जोनस कहते हैं- चलो दिन को बेहतर बनाते हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में मॉर्निंग मूड लिखा है। वही निक जोनस के इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फैंस इस पर अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस दौरान वीडियो में कई लोगों ने उनसे उनकी बेबी गर्ल के बारे में भी सवाल किए हैं, तो कई लोगों ने उनसे उनकी बेटी का नाम पूछा है।