लता मंगेशकर रविवार को मुंबई के कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली (Lata Mangeshkar died at the age of 93) है। ऐसे में उनके निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। आपको बतादें कि 92 साल की लता जी 8 जनवरी को कोविड पॉजिटिव पाई गई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण हुई मौत :-
हालांकि उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर भी दो दिन बाद यानी कि 10 जनवरी को लोगों के सामने आई थी। मुंबई के कैंडी अस्पताल में डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम लगातार लता जी की देखरेख कर रहे थे और इलाज के दौरान उनकी तबियत में भी काफी सुधार देखा जा रहा था। करीब 5 दिन पहले तक उनकी हेल्थ में काफी सुधार थी और उन्हें लगातार ऑब्जरवेशन में रखा जा रहा था। मगर रविवार की सुबह 8.12 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि लता जी की मौत मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण हुई है।
घर के नौकर की वजह से आई कोरोना की चपेट में
आपको बतादें कि एक तरफ जहां बीते दिनों उनकी तबियत में सुधार आने के बाद उनके चाहनेवाले और फैंस बेहद खुश थे तो वही अब इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। करोड़ों लोगों का दिल टूट चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लता मंगेशकर पिछले दो साल से घर से नही निकली थीं। बढ़ती उम्र और तबियत खराब होने की वजह से वह अपना ज्यादा समय अपने कमरे में ही गुजरती थीं। ऐसे में उनका कोरोना पॉजिटिव पाए जाना लोगों के लिए काफी शॉकिंग था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लता जी के घर का नौकर पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद स्वर कोकिला की भी जांच की गई और 8 जनवरी को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।