rakhi sawant net worth: करोड़ो की मालकिन है राखी सावंत, 11 करोड़ के बंगले के अलावा ये प्रॉपर्टी भी है राखी के पास !

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 जून 2022, 7:47 अपराह्न

बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। राखी ने अपनी पहचान अपने दम पर खड़ी की है। हाल फिलहाल राखी सावंत का नाम बिग बॉस 15 के चलते खासा सुर्खियों में छाया हुआ है। रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में राखी सावंत (Rakhi Sawant In Bigg Boss) ने एक बार फिर अपने अंदाज में फैंस का एंटरटेनमेंट किया है। राखी सावंत अपनी हरकतों से हमेशा अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती है। यही वजह है कि बिग बॉस के ठंडे पड़े शो में हर बार टीआरपी का तड़का लगाने राखी जरूर आ जाती है। बात राखी की प्रॉपर्टी (Rakhi Sawant Property) को लेकर करे तो बता दें ड्रामा क्वीन करोड़ों की संपत्ति(rakhi sawant net worth) की मालकिन है।

Rakhi Sawant

करोड़ों की मालकिन है ड्रामा क्वीन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राखी सावंत शो से 14 लाख रुपए लेकर एक सेट हुई थी। वही राखी सावंत की नेटवर्क की बात करें तो मौजूदा समय में राखी के पास 37 करोड़ रुपए की संपत्ति है। राखी के पास मुंबई में दो आलीशान अपार्टमेंट है, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

Rakhi Sawant

इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि राखी सावंत के पास 11 करोड का एक आलीशान बंगला भी है। हालांकि राखी ने कभी भी अपनी संपत्ति को लेकर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

Rakhi Sawant

बता दें राखी सावंत के पास कई आलीशान गाड़ियां की है। राखी को लग्जरी गाड़ियों का खासा शौक है, ऐसे में एक्ट्रेस के पास फोर्ड की एंडेवर और वॉक्सवैगन की पोलो कार है। बात राखी सावंत की कमाई की करें तो बता दे राखी सावंत की कमाई का मुख्य जरिया उनके स्टेज शो है। इसके अलावा राखी सावंत हर साल बिग बॉस शो के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करती है।

Rakhi Sawant

राखी सावंत की मां को कैंसर था, जिसे बीते साल ही डिटेक्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब राखी सावंत की मां पूरी तरह से स्वस्थ है। बता दें जब राखी सावंत की मां के बीमार होने की खबरें सामने आई थी, उस दौरान उनकी मां के इलाज के लिए सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान आदि आगे आए थे। कहा जाता है कि उनकी मां के इलाज पूरा खर्च खान ब्रदर्स ने ही उठाया था।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।