नाक में नथ, मांग में टीका और पीला लहंगा पहन निरहुआ ने लगाया ठुमका, आम्रपाली दुबे ने किया जबरदस्त कमेंट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 जनवरी 2022, 6:56 अपराह्न

भोजपुरी (Bhojpuri Cinema) सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) का एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में निरहुआ (Nirahua Video Viral) फुल बदले हुए अंदाज में नजर आ रहे हैं। बात उनके लुक की करें तो निरहुआ ने नाक में नथ, मांग में टीका, हाथ में चूड़ियां और पीला लहंगा पहनकर जमकर ठुमके लगाए हैं। उनका यह वीडियो देखकर जहां उनके फैंस खुश हो गए हैं, तो वही भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने जबरदस्त कमेंट करते हुए उन्हें छमिया बुलाया है।

वायरल हुआ निरहुआ का डांस वीडियो

निरहुआ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Nirahua Dance Video Viral) हो रहा है। वीडियो में निरहुआ माथे पर बिंदिया, होठों पर लिपस्टिक, नाक में नथ और पीले लहंगे में बेहद अलग लुक में नजर आ रहे हैं। निरहुआ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम (Dinesh Lal Yadav Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा- नाच बैजू नाच…

निरहुआ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी उस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी निरहुआ के डांस पर कमेंट किया है। इस दौरान आम्रपाली दुबे ने मजाकिया अंदाज में निरहुआ से पूछा है- ऐ छमिया चलती क्या 9 से 12… वही भोजपुरी एक्टर विनय आनंद ने कमेंट करते हुए निरहुआ के डांस की तारीफ की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

बता दे दिनेश लाल निरहुआ का यह नया लुक उनकी अगली फिल्म से जुड़ा हुआ है। फिल्म में निरहुआ महिला के किरदार के साथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। फैंस को निरहुआ के इस वीडियो के सामने आने के बाद फिल्म से धमाकेदार मनोरंजन की उम्मीद है। निरहुआ के इस वीडियो ने फैंस के मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

निरहुआ ने साल 2006 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। तब से लेकर अब तक उनकी पापुलैरिटी लगातार आसमान छू रही है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम एक सुपरस्टार के तौर पर लिया जाता है, यही कारण है कि निरहुआ की हर फिल्म भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर साबित होती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।