मार्वल्स सीरीज (Modern Marvels) के फैंस के लिए बेहद दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। मार्वल्स अपकमिंग सीरीज के फ्रेंच एक्टर गैस्पर्ड उलील (French actor Gaspard Ulliel) का अचानक निधन हो गया है। महज 37 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल गैस्पर्ड उलील ((Gaspard Ulliel) के साथ फ्रांस के स्कीइंग के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें उनका निधन हो गया। गैस्पर्ड उलील के निधन की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। उनके निधन की खबर से हॉलीवुड में गम का महौल है।

गैस्पर्ड उलील का निधन
एक्टर के निधन की खबर को लेकर फ्रेंच मीडिया का कहना है कि मंगलवार दोपहर को गैस्पर्ड उलील के साथ फ्रांस में एक स्कीइंग (Blue Ski Trail) के दौरान ये भयानक हादसा हुआ था। इस दौरान उनके हादसे को लेकर अल्बर्टविले के ऑर्ग्नाइजर ने एक बयान में बताया कि- गैस्पर्ड उलील दक्षिणपूर्वी फ्रांस में मॉन्टवालेजन (Montvalezan) टाउन में स्की के लिए गए थे। यहीं पर उनके साथ एक हादसा हुआ, जिसके बाद उनका निघन हो गया।
गैस्पर्ड की मौत ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। एक्टर के निधन पर हॉलीवुड और फ्रांस के कई लोगों स्टार ने शोक व्यक्त किया है। इस दौरान फ्रेंच एक्टर जीन डुजार्डिन ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्टर की एक तस्वीर के साथ एक भावुक पोस्ट लिखा। इस दौरान उन्होंने एक्टर की असमय मृत्यु पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी।

फ्रांस प्रधानमंत्रीने जताया दुख
इसके साथ ही एक्टर की असमय मृत्यु पर फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने भी दुख जताया। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘गैस्पार्ड उलील सिनेमा के साथ बड़े हुए और सिनेमा उनके साथ बड़ा हुआ। वे एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। हमने फ्रांस के एक बेहतरीन एक्टर को खो दिया है.’