महज 13 साल की उम्र में प्रियंका गांधी को हुआ था प्यार, शादी के प्रपोजल के लिए सीधे कह दिया था हाँ

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 18 जनवरी 2022, 9:42 अपराह्न

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज किसी पहचान की मोहताज नही है। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाई है जिसके कारण आज दुनिया भर में वह काफी मशहूर हैं। वैसे तो प्रियंका गांधी आये दिन आने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज हम आपको उनके किसी बयान के बारे में नही बल्कि उनके निजी जीवन से जुड़ी एक खास बताने जा रहे हैं जिसके बारे में कई लोग अनजान है।

Priyanka gandhi

जी हां, बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी महज 13 साल की उम्र में ही शुरू हो गई थी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) की बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की पोती बचपन से ही बेहद खूबसूरत रही हैं।

Priyanka gandhi

सीधा शादी के लिए किया था प्रोपोज़ :-

ऐसे में जब वह पहली बार स्कूल पहुंची तो वहां एक लड़के को प्रियंका इतनी पसंद आ गई कि वह उन्हें प्रोपोज़ किये बिना रह नही पाए। तो चलिए ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर वो लड़का कौन था और प्रियंका ने उनके प्रोपोजल का क्या जवाब दिया था।

आपको बतादें कि प्रियंका गांधी को प्रोपोज़ करने वाले उस लकी शख्स का नाम रोबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) था जो कि आज उनके पति हैं और दोनों के दो बच्चे भी है। बात करें प्रपोजल की तो जब स्कूल में एक साथ पढ़ने के दौरान रोबर्ट और प्रियंका (Priyanka Gandhi and Robert Vadra love story) में अच्छी समझ बन गई तब दोनों के बीच में मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ था। लेकिन क्योंकि रोबर्ट का प्यार प्रियंका के लिए दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा था।

Priyanka gandhi and robert vadra

अपने सादगी से रोबर्ट ने जीता था प्रियंका का दिल :-

ऐसे में उनसे इंतजार नही हुआ और एक दिन मौका देख कर उन्होंने प्रियंका को सीधे शादी के लिए प्रोपोज़ कर दिया। जिसके बाद प्रियंका ने भी रोबर्ट की दीवानगी और उनके प्रोपोज़ करने के अंदाज़ को देखकर हां कह दिया। फिर साल 1997 में 18 फरवरी को रोबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी ने अपनी माँ सोनिया गांधी के घर दस जनपथ में सात फेरे लिए और अपनी जिंदगी कि एक नई शुरुवात की। भले ही रोबर्ट एक बहुत बड़े बिजनेसमैन या राजनीतिक परिवार से सम्बंध नही रखते थे, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने प्यार और सादगी से प्रियंका का दिल जीत लिया था।

Priyanka gandhi and robert vadra

प्रियंका से 3 साल बड़े हैं रोबर्ट वाड्रा :-

वही प्रियंका गांधी को भी अक्सर ये कहते हुए सुना गया है कि जब वह रॉबर्ट से पहली बार मिली थी तो उन्होंने उन्हें अलग तरह से ट्रीट नहीं किया जो प्रियंका को बेहद अच्छा लगा था और यही समझ है जो आज भी दोनों को एक साथ खड़ा रखती है। बात करें रोबर्ट वाड्रा की तो आपको बतादें कि साल 1969 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जन्मे रोबर्ट प्रियंका गांधी से उम्र में 3 साल बड़े हैं और उनके परिवार का पीतल और आर्टिफिशल ज्वैलरी का बिजनेस है। यूं तो रोबर्ट मूल रूप से पाकिस्तान के सियालकोट से हैं, लेकिन विभाजन के बाद उनका परिवार भारत में आकर बस गया था।

About the Author :