हाय ये गर्मी! कपकापती ठंड में बर्फीले पानी से नहाई Shahrukh Khan की ये एक्ट्रेस, वीडियो देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 दिसम्बर 2021, 2:29 अपराह्न

बॉलीवुड एक्ट्रेस मेघा गुप्ता (Megha Gupta) इन दिनों सोशल मीडिया (Megha Gupta Instagram) पर काफी एक्टिव नजर आ रही है। याद दिला दें मेघा गुप्ता वही एक्ट्रेस है, जिन्होंने फिल्म फैनFilm Fan) ( में शाहरुख (Shahrukh Khan) के साथ काम किया था। इस दौरान इस फिल्म से उन्हें जबरदस्त पापुलैरिटी भी मिली थी। मेघा गुप्ता सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़ी रहती है और अपने हर दिन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन भी करती है। हाल ही में मेघा गुप्ता ने अपनी कुछ नई तस्वीरें (Megha Gupta Photos Viral) पोस्ट की है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर फैंस की भी कंपकंपी छूट गई है।

Megha Gupta
Image Credit- Social Media

मेघा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

मेघा गुप्ता को भले ही बॉलीवुड (Bollywood) में कुछ खास सा काम ना मिला हो, लेकिन वह सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। दरअसल मेघा गुप्ता एक वैलनेस, फिटनेस और स्किन केयर आंत्रप्रेन्योर बन गई हैं और लोगों को भी स्किन से जुड़े टिप्स सोशल मीडिया के जरिए बांटती रहती है। हाल फिलहाल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Megha Gupta Instagram) पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की, जिसे इस कंपकपाती ठंड में देखने के बाद लोगों की हालत खराब हो गई।

Megha Gupta
Image Credit- Social Media

वायरल हुआ मेघा का बर्फ वाला कुल अंदाज

इन वायरल तस्वीरों और वीडियो को मेघा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि मेघा गुप्ता एक पानी से भरे ड्रम में बैठी हुई है। उनके चारों तरफ बर्फ तैरती नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने पूरे 7 मिनट तक इस बर्फीले पानी में बैठ कर अपना यह वीडियो बनाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- आपने रिफ्लेक्सेस को ओवरराइड कर रही हूं… उन्हें और शार्प कर रही हूं, इस भागदौड़ को इसका कंफर्ट जोन तलाशने का मौका दे रही हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Megha Gupta (@meghaguptaofficial)

 बता दे मेघा ने इस दौरान कैप्शन ने यह भी बताया है कि उन्होंने टोटल 7 मिनट तक इस सेशन को कंटिन्यू किया है। मेघा का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मेघा के वीडियो पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने कहा- हमारी बिल्डिंग के स्विमिंग पूल में एक बार आकर देखों, आप को बिल्कुल ऐसा ही एहसास होगा।

Megha Gupta
Image Credit- Social Media

वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में मेघा से इस कड़कड़ाती ठंड का सवाल पूछ ही लिया है। उसने लिखा- ठंड नहीं लग रही क्या? तो एक ने कहा- पानी में आग लग गई होगी।

Megha Gupta
Image Credit- Social Media

बात मेघा के एक्टिंग कैरियर की करें, तो मेघा ने छोटे पर्दे से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस दौरान कुसुम, काव्यांजलि, कुमकुम, एक प्यारा सा बंधन और पिया अलबेला जैसे कई बड़े टीवी शोज में वह नजर आ चुकी है। इसके साथ ही साल 2017 में वह फिल्म फैन में नजर आई थी। इस फिल्म में मेघा का किरदार बेहद छोटा था, लेकिन लोगों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया।

About the Author :