रिया चक्रवर्ती का बोल्ड वीडियो आया सामने, सिर्फ ब्रा पहने ऐसी हरकत करती आई नजर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम लगातार विवादों में रहा है। वही इन विवादों को दरकिनार कर रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट रही है। पिछले कुछ दिनों से भले ही वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव ना नजर आ रही हो, लेकिन धीरे-धीरे वह अपनी कई तस्वीरें और लेटेस्ट वीडियो (Rhea Chakraborty Latest Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा कर रही हैं। हालांकि कई यूजर्स आज भी उनकी तस्वीर और वीडियो पर खासा अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे है, लेकिन एक बड़ा तबका आज भी उनका फैन है और उनकी तस्वीरों और उनके ग्लैमरस अंदाज को पसंद करता है।

फिर दिखा रिया का जलवा

रिया चक्रवर्ती का बोल्ड वीडियो

हाल फिलहाल रिया चक्रवर्ती का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया ग्रीन मेंट आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपने ग्लैमरस अंदाज में फोटोशूट करवा अपने फैंस को घायल कर रही है। रिया के फोटो शूट का यह वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस एक बार फिर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। रिया ने अपने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Rhea Chakraborty instagram) पर शेयर किया है। अब तक वीडियो हजारों लाइक और कमेंट का आंकड़ा पार कर चुका है।

 

कई यूजर्स ने किए कमेंट

 रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ फैन यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। रिया का अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। लोग कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी बनाकर रिया चक्रवर्ती की तारीफ कर रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती का बोल्ड वीडियो

बता दे रिया चक्रवर्ती हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ’83’ (Film 83) के प्रीमियर पर पहुंची थी। इस दौरान उनके लुक को काफी पसंद किया गया, जिसकी तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी है।

रिया चक्रवर्ती का बोल्ड वीडियो

 

बात रिया चक्रवर्ती के वर्क फ्रंट की करें, तो पिछली बार फिल्म चेहरे में नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ काम किया है। इस फिल्म के पोस्टर को से रिया की तस्वीर हटाएं जाने को लेकर एक समय काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि बाद में इसे प्रमोशन स्टंट का नाम दिया गया।